भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री रैली के लिए 40 सदस्यों की प्रवासी लिस्ट जारी की
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
17 Oct 2023 08:11 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Oct 2023 08:11 PM
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए 40 सदस्यीय प्रवासियों की सूची जारी की है। इस सूची में महापौर सुनीता दयाल से लेकर वसुंधरा मंडल के सुभाष सिंह तक के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री की रैली के लिए अनुभवी पदाधिकारी और विधायक स्तर तक के शीर्ष व्यक्तियों को प्रवासी सूची में जोड़ा गया है। यही नहीं इसमें सांसद और मंत्री स्तर तक के नाम भी प्रवासी में सूची में शामिल हैं।
प्रधानमंत्री की रैली का दायित्व राज्य मंत्री से लेकर सांसद तक के हाथों में
प्रधानमंत्री आगमन और उनकी रैली के लिए बड़े-बड़े महत्वपूर्ण नाम प्रवासी सूची में जारी किए गए हैं। जिसमें राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप से लेकर सांसद अनिल अग्रवाल तक के नाम है। 20 मंडलों में दो दो नाम किए गए हैं जारी। जानकारी के मुताबिक दिए गए शीर्ष व्यक्तियों के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए पुख्ता और सुंदर इंतजाम करने का दायित्व दिया गया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा और राजेंद्र त्यागी भी करेंगे पुख्ता इंतजाम
भाजपा महानगर प्रवासी सदस्यों की इस टीम में वसुंधरा मंडल से मंडल संयोजक सुभाष सिंह, आशु वर्मा, राजनगर मंडल से आशा शर्मा एवं वरिष्ठ नेता ओएम दत्त कौशिक, गोविंदपुरम से अमित रंजन एवं विजय मोहन, कवि नगर से दुष्यंत पुंडीर और राजेंद्र त्यागी, भोपुरा से सुरेश कश्यप और उमेंद्र कसाना, शालीमार गार्डन से बलदेव राज शर्मा एवं राजन वाल्मीकि लाजपत नगर से विजेंद्र भड़ाना एवं पूर्णानगर अध्यक्ष मानसिंह के नाम की प्रवासी सूची में घोषणा की गई है।
कई अन्य नामों की घोषणा
मुरादनगर देहात से अमरीश त्यागी राजेश त्यागी, मुरादनगर शहर से विधायक अजीत पाल त्यागी, और नितिन त्यागी बृज विहार से नरेंद्र कश्यप और सुधीर त्यागी इंदिरापुरम से मंडल अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला और सांसद अनिल अग्रवाल के नाम जारी किए गए हैं।
इसके अलावा खोड़ा मकनपुर से विधायक सुनील शर्मा, मुकेश शर्मा, घोंडा से अवधेश यादव राजेश्वर प्रसाद अर्थला मोहन नगर से नीरज वर्मा अशोक गोयल, नंदग्राम से वरिष्ठ नेता नरेश चांद तोमर पंकज राय क्रॉसिंग से विनोद त्यागी,सुनील यादव, प्रताप विहार से संजय कश्यप सुधीर शर्मा, विजयनगर से देवेंद्र त्रिपाठी अतुल गर्ग, शहर से नवनीत गुप्ता सुनीता दयाल, गांधीनगर से लोकप्रिय भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह एवं दया नंद बंसल के नाम की घोषणा की गई है।
प्रवासी लिस्ट क्या है
भारतीय जनता पार्टी ने अपने अनुभवी पदाधिकारी, विधायक और मंत्री अपने ही क्षेत्र में प्रवासी की तरह लगाए हैं। आमतौर पर प्रवासी मुख्य व्यक्तियों को बाहर के क्षेत्र में अनुभव के आधार पर किसी कार्य की सफलता या निर्देशन के लिए भेजा जाता है। लेकिन प्रधानमंत्री जी की खुशी में लगता है महानगर गाजियाबाद अति उत्साहित है और अपनी प्रभारियों की लिस्ट 20 मंडलों में जारी करते हुए उन्होंने अपने ही 20 मंडलों में क्षेत्र के ही विधायक गण और मंडल संयोजक और मंत्री को प्रवासी नाम देकर लिस्ट जारी की है।
प्रस्तुति# मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।