MP NEWS : हार्ट अटैक, राहुल की यात्रा में जा रहा था
हार्ट अटैक,
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:27 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:27 PM
MP NEWS : सुसनेर (मप्र)। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
अधिकारी ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान राजगढ़ जिले के जीरापुर कस्बे के निवासी मांगीलाल शाह (55) के रुप में की गयी है ।
अनुमंडल चिकित्सा अधिकारी मनीष कुरील ने बताया कि आगर मालवा जिले के सुसनेर में वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहा था, तभी उसे दिल का दौरा पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ता उसे सुसनेर सिविल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कराने पर जोर दिया लेकिन उनके समर्थक शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।