KARNATAKA ELECTION: कर्नाटक चुनाव जीताने की जिम्मेदारी प्रधान पर
KARNATAKA ELECTION
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:41 AM
KARNATAKA ELECTION: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक चुनाव जीताने की जिम्मेदारी केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान के कंधों पर डाली है। इसके लिए उनको वहां का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए भाजपा तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष अन्नामलाई को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
KARNATAKA ELECTION
कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी—अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। प्रधान को अतीत में भी कई चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है।
पार्टी की उनसे अपेक्षा रहेगी कि वह एक कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को संगठित करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके।
बताया जाता है कि धर्मेंन्द्र प्रधान को भारतीय जनता पार्टी ने जब-जब, जो-जो काम सौंपा है उसमें वह निरंतर सफल रहे हैं। इसलिए उनके कंधे पर कर्नाटक चुनाव की जिम्मेदारी डाली गयी है। संगठन का विश्वास है कि प्रधान कर्नाटक चुनाव भी भाजपा की झोली में डालेंगे।