Patna Meeting : विपक्षी दलों की बैठक में देश के लिए चिंताजनक मुद्दों पर होगी चर्चा : शरद पवार
Maharashtra Politics NCP Crisis:
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:14 PM
पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक में हिंसा प्रभावित मणिपुर की मौजूदा स्थिति सहित उन विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जो देश के लिए चिंता का विषय हैं।
Patna Meeting
चर्चा के केंद्र में होगी भविष्य की योजना
पवार ने बैठक के लिए पटना रवाना होने से पहले पुणे में संवाददाताओं से कहा कि हम मणिपुर की मौजूदा स्थिति समेत उन कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनसे देश जूझ रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खासकर गैर-भाजपा शासित राज्यों में लोगों के सड़कों पर उतरने और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि इसके पीछे कौन है और यह देश के लिए अच्छा नहीं है। बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और भविष्य की योजना तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। अन्य राज्यों के नेता अपनी चिंताओं को सामने रख सकते हैं।
मजबूत मोर्चा की रणनीति पर मंथन
उल्लेखनीय है कि विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर आज पटना में मंथन करेंगे।
बैठक की मेजबानी करेंगे नीतीश और तेजस्वी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और विपक्ष के कई अन्य नेता इस बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं। बैठक की मेजबानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कर रहे हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।