Political News : बलिया में कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
Congress office bearers in Ballia resign from the primary membership of the party
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:43 AM
बलिया (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत 52 लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
Political News
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सीबी मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जिले के बैरिया में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनके सहित कांग्रेस के 52 पदाधिकारियों ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता व अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है।
उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस के जिला सचिव द्वय रंजीत पाठक व रजनी कांत तिवारी, पार्टी के मुरली छपरा ब्लाक के अध्यक्ष डॉ. विश्वकर्मा शर्मा, बैरिया के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह शामिल हैं।
मिश्रा ने बताया कि सेंट्रल बैंक के रीजनल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद हमने दस साल पहले कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में समर्पित व निष्ठावान लोगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।
मिश्रा ने दावा किया कि हमने सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी तक अपनी बात को रखा, लेकिन हमारी बातों को लगातार अनसुना किया गया। ऐसी स्थिति में त्यागपत्र देने का फैसला लिया है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि लोकतंत्र में किसी को कोई कदम उठाने से रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के त्यागपत्र देने से दल की स्थिति पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।