Political News : साझा न्यूनतम कार्यक्रम के साथ आगे बढ़े विपक्ष : अखिलेश
Opposition moving forward with common minimum programme: Akhilesh
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:29 PM
पटना। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, यह महत्वपूर्ण नहीं है। सत्ता से भाजपा-आरएसएस को हटाने के बाद नेतृत्व के सवाल को सामूहिक रूप से सुलझाया जा सकता है।
Political News
100 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा
अखिलेश प्रसाद सिंह ने जल्द ही एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करने की जरूरत बताते हुए दावा किया कि जब विपक्षी दल एकजुट होकर अगले साल होने वाले आम चुनाव लड़ेंगे तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 100 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-विरोधी मोर्चा बनाने की रूपरेखा तैयार करने के लिए विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की शुक्रवार को होने वाली अहम बैठक से पहले आया है।
दूर कर लिए जाएंगे छोटे मोटे मतभेद
अखिलेश प्रसाद सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी एकता का केंद्रीय स्तंभ है। यहां होने जा रही बैठक एवं आगे अन्य बैठकों में राजनीतिक दलों के बीच छोटे-मोटे मतभेदों को दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों की बैठक के संदर्भ में कहा कि हमें उम्मीद है कि सभी नेता साथ बैठेंगे, आगे बढ़ने के लिए सौहार्दपूर्ण समाधान निकलेगा। विपक्ष के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं होने संबंधी भाजपा की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि मैं आपको 2004 में ले जाना चाहूंगा, जब मनमोहन सिंह हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं थे।
2004 में भी नहीं था पीएम का कोई चेहरा
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के चेहरे के बिना एक गठबंधन के साथ भाजपा को हराया था। जब अटल बिहारी वाजपेयी हार गये तो मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने और 10 साल लगातार इस पद पर रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा बहुत महत्वपूर्ण नहीं है। राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा कि हमें विश्वास है कि भाजपा 100 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।