विज्ञापन

Rahul Gandhi flying kiss / नई दिल्ली। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सदन से बाहर से निकलते समय राहुल गांधी के एक इशारे ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर विवादों से घिर गए हैं। बुधवार को उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसद में भाजपा सांसदों को फ्लाइंग किस दिया। जिसके बाद भाजपा की कई महिला सांसद आग बबूला हो गई है।
राहुल के रिएक्शन पर कई महिला सांसदों की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत की गई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसे अभद्रता बताया है। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक राहुल के इस आचरण को लेकर उनके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। सदन में अमर्यादित व्यवहार को लेकर गंभीरता बरती जा रही है।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सांसद के रूप में बहाल होने के बाद पहली बार पार्लियामेंट में अपना भाषण दिया। राहुल जब भाषण समाप्त होने के बाद बाहर लौट रहे थे तो एक ऐसा वाक्या हुआ, जिस पर महिला सांसदों ने आपत्ति जताई है। उस समय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भाषण चल रहा था। हालांकि, राहुल के रिएक्शन का वो क्षण कैमरे में कैद नहीं हुआ है।
जब राहुल गांधी अपने अविश्वास प्रस्ताव भाषण के बाद लोकसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे तो उनकी कुछ फाइलें गिर गई थीं। जैसे ही वो उन्हें उठाने के लिए झुके तो कुछ बीजेपी सांसद उन पर हंसने लगे। इस पर राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस दिया और हंसते हुए बाहर चले गए।
Read More - Noida News : इंडिया टीवी के मालिक रजत शर्मा को व्हाटसएप मैसेज भेजकर किया तंग, नोएडा में दर्ज हुई FIRराहुल के फ्लाइंग किस पर विवाद शुरू हो गया। संसद में भाषण के दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा, सिर्फ एक महिला विरोधी व्यक्ति ही संसद में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह महिलाओं को लेकर क्या सोचते हैं। यह अभद्र है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी फ्लाइंग किस को लेकर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल के व्यवहार को 'अनुचित' बताया और लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई। कई महिला सांसदों ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पत्र में उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हस्ताक्षर करने वाली सभी महिला बीजेपी सांसद स्पीकर कक्ष में पहुंची थीं। Rahul Gandhi flying kiss
विज्ञापन