
UP News / लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का सोशल मीडिया पर जलवा लगातार बरकार है। सोशल मीडिया साइट पर उनके फॉलोवर्स की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यदि माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter की बात करें तो सीएम योगी आदित्यनाथ के फॉलावर्स की संख्या 25 मिलियन या 2.5 करोड़ हो गई है। यूपी ही नहीं देश के बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी इस संख्या पर नहीं पहुंच सके हैं। इतने ज्यादा फॉलोवर्स वाले योगी आदित्यनाथ पहले सीएम बन गए हैं।
आपको बता दें कि ट्विटर पर इतने ज्यादा फॉलोवर्स वाले योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। यह आंकड़ा उन्होंने 8 साल बाद पाया है। सितंबर 2015 में योगी पहली बार ट्विटर पर आए थे। तब वे सांसद हुआ करते थे। 2017 में यूपी के सीएम बनने के बाद उन्होंने कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर कई काम किए। जिसके बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। वे अपनी कार्यशैली और एक्शन को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। यूपी ही नहीं दूसरे राज्यों के युवा उन्हें खूब पसंद करते हैं। दूसरी बार यूपी का मुख्यमंत्री बन उन्होंने यह बता दिया कि जनता में उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।
ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ ने 2.5 करोड़ फॉलोअर्स (CM Yogi Twitter Followers) का आंकड़ा छू लिया है। ऐसा कर वे पीएम मोदी और अमित शाह के क्लब में शामिल हो गए हैं। सीएम योगी की पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर ही नहीं ऑफलाइन भी है। वे ट्विटर के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम और कू ऐप पर काफी एक्टिव रहते हैं। सबसे एक्टिव सीएम और नेता में उनकी गिनती होती है। अक्सर अपने एक्शन को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सुर्खियों में रहते हैं।