
UP News : उत्तर प्रदेश के सहारनुपर मंडल के तीनों जनपद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के यात्रियों को यूी की योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सहारनपुर से दिल्ली तक के सफर को आरामदायक और सुहाना सफर बनाने के लिए सरकार ने सहारनपुर मंडल को बीएस-6 मॉडल की 17 नई बसें प्रदान की हैं। यह सभी बसे सहारनपुर से दिल्ली तक चलाई जाएंगी।
यूपी सरकार की ओर से सहारनपुर रीजन को मिली बीएस-6 मॉडल की 17 बसें पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त हैं। आपको बता दें कि दिल्ली, एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार ने गैर दिल्ली राज्यों से आने वाली बीएस-4 बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। सहारनपुर रीजन की दिल्ली जाने वाली बसें नहीं जा रही हैं। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव पांडेय ने बताया कि अब तक बीएस-6 की 25 बसें मिल गई हैं। जो 17 बसें मिली हैं, उनकी डिपोवार सूची बनाई गई है। जिनका जल्द ही आवंटन कर दिया जाएगा।
सहारनपुर और खतौली डिपो को पांच-पांच, मुजफ्फरनगर डिपो को चार और छुटमलपुर डिपो को तीन बसें आवंटित होंगी। 10 बसें मंगलवार शाम तक आ जाएगी। रीजन को कुल 32 बसें मिलनी हैं।
बीएस-6 बसों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। बस में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है, जो बारिश के मौसम में गीली सड़क और हाईवे पर ब्रेक मारने पर बस स्लिप नहीं होगी। बस के पिछले हिस्से में आपातकालीन दरवाजा लगा है। बसों में पैनिक बटन लगाया गया है। 52 सीटों वाली बस की सभी सीटें आरामदायक हैं।