Bihar Pension News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी (DBT) के माध्यम से 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में 1423.94 करोड़ रुपये भेजे।

बिहार के लाखों पेंशनधारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने जुलाई महीने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी (DBT) के माध्यम से 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में 1423.94 करोड़ रुपये भेजे।
बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को हर महीने 1100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। राज्य में कुल छह पेंशन योजनाएं संचालित हैं जिनके जरिए पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन का लाभ दिया जाता है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिमोट का बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले पेंशनधारकों को 400 रुपये प्रति माह मिलते थे जिसे बढ़ाकर अब 1100 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।
यह भी पढ़ें: लाखों महिलाओं के खातों में पहुंची 9वीं किस्त, फटाफट चेक करें
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में हर महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि समय पर पहुंचे। इसके लिए जिला स्तर पर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।
बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन व्यवस्था के तहत अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को राशि ट्रांसफर की गई है।
इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन: 1,57,763 लाभार्थी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन: 1,79,827 लाभार्थी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन: 2,446 लाभार्थी
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: 66,06,456 लाभार्थी
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 4,94,035 लाभार्थी
बिहार राज्य दिव्यांग पेंशन: 4,04,949 लाभार्थी
अगर आप अपनी पेंशन का स्टेटस देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
विज्ञापन