Bank Auto Sweep Service: बैंक की एक खास सुविधा Auto Sweep Service ग्राहकों को सेविंग अकाउंट की सुविधा के साथ-साथ FD जैसा ब्याज पाने का मौका देती है। इ

अक्सर लोग अपना पैसा सेविंग अकाउंट में रखते हैं लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि उसी पैसे पर वे ज्यादा ब्याज भी कमा सकते हैं। बैंक की एक खास सुविधा Auto Sweep Service ग्राहकों को सेविंग अकाउंट की सुविधा के साथ-साथ FD जैसा ब्याज पाने का मौका देती है। इस सुविधा को एक्टिव कराने के बाद खाते में एक तय सीमा से ज्यादा जमा रकम अपने आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में बदल जाती है और उस पर FD के अनुसार ब्याज मिलने लगता है। हालांकि, अलग-अलग बैंकों में इस सुविधा के नियम और ब्याज दर अलग हो सकती हैं। इसलिए इसे शुरू कराने से पहले अपने बैंक से पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
Auto Sweep Service बैंक की ऐसी सुविधा है जिसमें आपके सेविंग अकाउंट में मौजूद अतिरिक्त पैसे को अपने आप FD में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसके लिए बैंक खाते में एक तय लिमिट तय करता है। जैसे ही आपके खाते में जमा रकम उस लिमिट से ज्यादा होती है अतिरिक्त पैसा अपने आप फिक्स्ड डिपॉजिट में चला जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका पैसा खाली पड़ा नहीं रहता और उस पर सेविंग अकाउंट की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलने की संभावना रहती है।
आमतौर पर सेविंग अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज FD की तुलना में कम होता है लेकिन Auto Sweep सुविधा चालू होने के बाद खाते में मौजूद अतिरिक्त रकम FD में बदल जाती है जिससे उस हिस्से पर FD की ब्याज दर लागू हो जाती है। उदाहरण के तौर पर अगर आपके खाते में Auto Sweep की लिमिट 20,000 रुपये तय है और आपके खाते में 80,000 रुपये जमा हैं तो लिमिट से ऊपर के 60,000 रुपये अपने आप FD में बदल सकते हैं। इस रकम पर आपको FD के अनुसार ब्याज मिलेगा जबकि 20,000 रुपये सेविंग अकाउंट में ही रहेंगे और उस पर सेविंग अकाउंट वाला ब्याज मिलेगा।
इस सुविधा को शुरू करने के लिए आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा। बैंक में जाकर आप Auto Sweep Service को अपने सेविंग अकाउंट से जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैंक आपके खाते के प्रकार और नियमों के अनुसार स्वीप लिमिट तय करता है। सुविधा एक्टिव होने के बाद आपके खाते में अतिरिक्त रकम अपने आप FD में ट्रांसफर होने लगती है।
Auto Sweep Service का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बार-बार अलग से FD कराने की जरूरत नहीं पड़ती। आपका अतिरिक्त पैसा अपने आप FD में चला जाता है और जरूरत पड़ने पर उसे इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस सुविधा से आपको सेविंग अकाउंट जैसी सुविधा मिलती रहती है लेकिन अतिरिक्त रकम पर FD जैसा ब्याज मिलने का फायदा मिलता है। साथ ही यह नियमित बचत करने की आदत को भी बढ़ावा देती है।
Auto Sweep Service की खास बात यह है कि इसमें आपका पैसा पूरी तरह लॉक नहीं होता। जरूरत पड़ने पर बैंक के नियमों के अनुसार FD में बदली गई रकम को वापस इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी आपको FD की तरह ज्यादा ब्याज का फायदा मिल सकता है लेकिन पैसे की जरूरत होने पर आपको सामान्य FD की तरह पूरी अवधि खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन