DA Hike: महंगाई लगातार बढ़ने के कारण कर्मचारियों के मासिक खर्च पर असर पड़ रहा था। इसी को देखते हुए सरकार ने महंगाई भत्ते में संशोधन किया है। अब कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर के हिसाब से DA मिलेगा जिससे उनकी कुल सैलरी में सीधा इजाफा होगा।

DA Hike Latest Update: केंद्र सरकार ने सरकारी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम यानी CPSE कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Industrial Dearness Allowance-IDA) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। नई दरें लागू होने के बाद GAIL, BHEL, NTPC, ONGC, IRCTC समेत कई बड़ी सरकारी कंपनियों के अधिकारियों और गैर-यूनियन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। महंगाई लगातार बढ़ने के कारण कर्मचारियों के मासिक खर्च पर असर पड़ रहा था। इसी को देखते हुए सरकार ने महंगाई भत्ते में संशोधन किया है। अब कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर के हिसाब से DA मिलेगा जिससे उनकी कुल सैलरी में सीधा इजाफा होगा।
महंगाई भत्ता यानी Dearness Allowance (DA) सरकार की ओर से कर्मचारियों को दिया जाने वाला एक अतिरिक्त भत्ता होता है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के असर को कम करना होता है ताकि कर्मचारियों की रोजमर्रा की जरूरतों और खर्चों का संतुलन बना रहे। जब बाजार में खाने-पीने की चीजों, पेट्रोल-डीजल, घर के खर्च और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ती हैं तो कर्मचारियों की आय पर इसका असर पड़ता है। इसी नुकसान की भरपाई के लिए सरकार समय-समय पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है।
यह भी पढ़ें: PM यशस्वी स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू,1.25 लाख रुपये तक मिलेंगे! कैसे करें अप्लाई
केंद्र सरकार के लोक उद्यम विभाग (Department of Public Enterprises) ने औद्योगिक महंगाई भत्ते (IDA) की नई दरें जारी की हैं। यह बढ़ोतरी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की गई है। इस फैसले का लाभ केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों में काम करने वाले अधिकारियों और गैर-यूनियन पर्यवेक्षकों को मिलेगा। इसमें अलग-अलग वेतनमान के कर्मचारियों के लिए DA की दरें तय की गई हैं।
नई दरों के अनुसार 1987, 1997, 2007 और 2017 वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।
1987 वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए DA: 18,298 रुपये तय किया गया है।
1997 वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए DA: 476.9 फीसदी कर दिया गया है।
2007 वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए DA: 241.7 फीसदी कर दिया गया है।
2017 वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए DA: 55.7 फीसदी कर दिया गया है।
DA बढ़ोतरी का फायदा देश की बड़ी CPSE कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। CPSE यानी Central Public Sector Enterprises वे कंपनियां हैं जिनका स्वामित्व केंद्र सरकार के पास होता है। इन कंपनियों में ऊर्जा, तेल-गैस, बिजली, रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर, कोयला और वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इनमें महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न कंपनियां आती हैं।
महारत्न कंपनियों को सरकार की ओर से ज्यादा वित्तीय स्वतंत्रता दी जाती है। इन कंपनियों के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा।
BHEL: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
BPCL: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
CIL: कोल इंडिया लिमिटेड
GAIL: गेल (इंडिया) लिमिटेड
HPCL: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
IOCL: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
NTPC: एनटीपीसी लिमिटेड
ONGC: तेल और प्राकृतिक गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
POWERGRID: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
SAIL: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
PFC: पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
REC: आरईसी लिमिटेड
OIL: ऑयल इंडिया लिमिटेड
नवरत्न श्रेणी की कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा। इनमें कई बड़ी सरकारी कंपनियां शामिल हैं।
BEL: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
CONCOR: कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
HAL: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
MTNL: महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड
NBCC: एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड
NMDC: एनएमडीसी लिमिटेड
NLC: एनएलसी इंडिया लिमिटेड
NALCO: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड
RINL: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
RITES: राइट्स लिमिटेड
RVNL: रेल विकास निगम लिमिटेड
SCI: शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
मिनीरत्न श्रेणी की कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी नई DA दरों का लाभ मिलेगा। इन कंपनियों में रेलवे, एयरपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी सरकारी कंपनियां शामिल हैं।
IRCTC: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन
AAI: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
NHPC: एनएचपीसी लिमिटेड
SJVN: एसजेवीएन लिमिटेड
Cochin Shipyard: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
RailTel: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
HMT: एचएमटी (इंटरनेशनल) लिमिटेड
CCI: सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
DA बढ़ने का सीधा असर कर्मचारियों की कुल सैलरी पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे 60,000 रुपये है और वह 2017 वेतनमान के अंतर्गत आता है तो 55.7 फीसदी DA के हिसाब से उसे करीब 33,420 रुपये महंगाई भत्ते के रूप में मिलेंगे। इस तरह बेसिक सैलरी और DA को मिलाकर कर्मचारी की राशि 93,420 रुपये हो जाएगी। हालांकि इसमें अन्य भत्ते अलग से शामिल होंगे। वहीं 2007 वेतनमान वाले किसी कर्मचारी का बेसिक पे अगर 15,000 रुपये है, तो 241.7 फीसदी DA के हिसाब से उसे करीब 33,255 रुपये DA मिलेगा। बेसिक पे जोड़ने के बाद उसकी कुल राशि करीब 51,255 रुपये हो जाएगी। इसमें भी दूसरे भत्ते अलग से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन