विज्ञापन
इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए बड़ी डिग्री होना जरूरी नहीं है। अगर आप 8वीं पास भी हैं तब भी आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा युवा अपने पैरों पर खड़े हों और नौकरी ढूंढने के बजाय खुद रोजगार शुरू करें।

अगर आप अपने शौक को करियर में बदलना चाहते हैं तो अब आपके लिए एक शानदार मौका है। CM Yuva Swarojgar Yojana के तहत राजस्थान सरकार युवाओं को खुद का काम शुरू करने के लिए बिना ब्याज लोन दे रही है। इस योजना के जरिए आप अपने छोटे बिजनेस का सपना आसानी से पूरा कर सकते हैं।
इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए बड़ी डिग्री होना जरूरी नहीं है। अगर आप 8वीं पास भी हैं तब भी आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा युवा अपने पैरों पर खड़े हों और नौकरी ढूंढने के बजाय खुद रोजगार शुरू करें।
अगर आप ब्यूटी पार्लर खोलना चाहते हैं, फोटोग्राफी करना चाहते हैं या सिलाई का काम शुरू करना चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए काफी मददगार हो सकती है। यहां तक कि अगर आप डेयरी या कोई छोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो भी आपको इस योजना के तहत लोन मिल सकता है यानी अपने हुनर के हिसाब से आप कोई भी काम शुरू कर सकते हैं।
इस योजना में अलग-अलग सेक्टर के हिसाब से लोन की सीमा तय की गई है। सेवा और व्यापार से जुड़े कामों के लिए कम राशि मिलती है जबकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए ज्यादा लोन दिया जाता है। अगर आपकी पढ़ाई ज्यादा है तो आपको ज्यादा लोन मिलने का मौका भी मिलता है जिससे आप अपने काम को बड़े स्तर पर शुरू कर सकते हैं।
इस योजना में सरकार सिर्फ लोन ही नहीं देती बल्कि एक तरह से आपकी मदद के लिए कुछ रकम अलग से जमा भी करती है। अगर आप अपना काम सही तरीके से चलाते हैं और समय पर लोन चुकाते हैं तो यह राशि आपके लोन में से कम हो जाती है। इससे आपको आगे चलकर राहत मिलती है।
इस योजना की एक और खास बात यह है कि लोन लेने के बाद आपको तुरंत EMI नहीं देनी पड़ती। पहले 6 महीने तक आपको कोई भुगतान नहीं करना होता। इस दौरान आप अपने काम को सेट कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे कमाई शुरू होने पर EMI भर सकते हैं।
इस योजना के लिए आवेदन करना भी काफी आसान है। आप SSO Portal के जरिए घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। बस अपनी आईडी से लॉगिन करें और फॉर्म भरें इसके बाद आपकी प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन