Delhi Lakshmi Yojana: हिला को योजना में तय सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा और जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे। अगर आप भी दिल्ली में रहती हैं और जानना चाहती हैं कि लक्ष्मी योजना में कौन आवेदन कर सकता है, ₹2500 की राशि कैसे मिलेगी और घर बैठे आवेदन कैसे करना है तो पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

दिल्ली की महिलाओं के लिए लक्ष्मी योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है उनके लिए आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता जानना बेहद जरूरी है। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। हालांकि, सिर्फ आवेदन कर देने से लाभ मिलना तय नहीं है। महिला को योजना में तय सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा और जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे। अगर आप भी दिल्ली में रहती हैं और जानना चाहती हैं कि लक्ष्मी योजना में कौन आवेदन कर सकता है, ₹2500 की राशि कैसे मिलेगी और घर बैठे आवेदन कैसे करना है तो पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को वित्तीय मदद उपलब्ध कराना है। योजना से जुड़े आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और बैंक खाते से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। लाभ पाने के लिए महिला का सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है और वह खाता योजना के लिए निर्धारित CBDC इकोसिस्टम से जुड़े बैंकों में होना चाहिए। यानी आवेदन करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपका बैंक खाता योजना के लिए मान्य बैंक में है या नहीं।
दिल्ली सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए कई शर्तें तय की हैं। आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक आवेदक महिला होनी चाहिए और परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए। उसकी उम्र आवेदन जमा करने की तारीख पर 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की सालाना आय ₹2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदक या उसके पति या उसके माता-पिता में से किसी एक का आवेदन की तारीख तक कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है। महिला का दिल्ली की पंजीकृत मतदाता होना भी जरूरी है। परिवार की पिछले 12 महीनों की बिजली खपत भी 2400 यूनिट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा योजना के तहत कुछ अन्य पात्रता शर्तें भी लागू हैं।
लक्ष्मी योजना का लाभ हर महिला को नहीं मिलेगा। सरकार ने कुछ ऐसी स्थितियां भी तय की हैं जिनमें महिला योजना के लिए पात्र नहीं होगी। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार-
परिवार का कोई सदस्य केंद्र या राज्य सरकार, PSU, बोर्ड, स्थानीय निकाय या सरकारी संगठन में नियमित या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी नहीं होना चाहिए और परिवार को किसी अन्य पेंशन या समान आर्थिक सहायता का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक पोर्टल के जरिए किया जा सकता है। आवेदन करते समय जानकारी ध्यान से भरना जरूरी है क्योंकि गलत जानकारी देने पर आवेदन प्रभावित हो सकता है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। इसके बाद Apply विकल्प पर क्लिक करें। यहां सबसे पहले पात्रता से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी eligibility verify करनी होगी। इसके बाद आधार और दूसरी जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भरें। फिर परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करें। इसके बाद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी। आगे मांगे गए दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें। आवेदन को submit करने से पहले पूरी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें। इसके बाद आवेदन को final submit करें। एक जरूरी बात यह है कि आधिकारिक पोर्टल के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया में संबंधित क्षेत्र के सांसद या विधायक का signed endorsement letter भी अपलोड करना होगा। अंत में acknowledgement receipt डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
आवेदन करने से पहले सभी जरूरी कागजात तैयार रखना बेहतर रहेगा। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार अनिवार्य दस्तावेजों में ये शामिल हैं-
इसके अलावा दिल्ली में 10 साल के निवास का प्रमाण देने के लिए इनमें से कोई एक दस्तावेज दिया जा सकता है-
उम्र के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, 10वीं का प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड या आधार कार्ड जैसे दस्तावेज स्वीकार किए जाते हैं।
लक्ष्मी योजना का लाभ पाने के लिए सिर्फ बैंक अकाउंट होना पर्याप्त नहीं है। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार आवेदक का सक्रिय बैंक खाता ऐसे बैंक में होना चाहिए जो योजना के CBDC इकोसिस्टम में शामिल है। पोर्टल पर SBI, ICICI Bank, Canara Bank, Axis Bank, PNB, IDFC FIRST Bank, Bank of Baroda, Union Bank, YES BANK, Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank, Federal Bank, Bank of India, IDBI Bank, Indian Bank और Karnataka Bank समेत बैंकों की सूची दी गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने बैंक खाते की जानकारी जरूर जांच लें।
लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के बाद अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका फॉर्म किस स्थिति में है, तो इसके लिए भी आधिकारिक पोर्टल पर सुविधा दी गई है। वेबसाइट पर जाकर Track Application विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपने आवेदन का स्टेटस देखा जा सकता है। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका आवेदन किस स्थिति में है।
विज्ञापन