Delhi Vidya Vahini Yojana 2026: इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना, पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या को कम करना और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।

दिल्ली की छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए ‘विद्या वाहिनी योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 9 में पढ़ने वाली करीब 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना, पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या को कम करना और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को खुद से कोई आवेदन नहीं करना होगा। पात्र छात्राओं का चयन स्कूल प्रशासन की ओर से किया जाएगा।
दिल्ली सरकार ने छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्या वाहिनी योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 अगस्त को इस योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में 3,000 से ज्यादा छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। सरकार की योजना है कि आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से करीब 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल उपलब्ध कराई जाए जिससे उन्हें स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विद्या वाहिनी योजना का लाभ सभी छात्राओं को नहीं मिलेगा बल्कि इसके लिए कुछ पात्रता तय की गई है। योजना के तहत-
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छात्राओं को खुद ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। स्कूल प्रशासन ही पात्र छात्राओं की सूची तैयार करेगा। सरकारी और एडेड स्कूलों के प्राचार्य कक्षा 9 की योग्य छात्राओं की सूची तैयार करके शिक्षा निदेशालय को भेजेंगे। इसके बाद दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
साइकिल प्राप्त करते समय छात्राओं को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे। जरूरी दस्तावेज-
दिल्ली सरकार ने विद्या वाहिनी योजना के लिए 90 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। सरकार का कहना है कि इस योजना से उन छात्राओं को सबसे ज्यादा मदद मिलेगी जिन्हें स्कूल आने-जाने में दूरी की वजह से परेशानी होती है। मुफ्त साइकिल मिलने से छात्राओं की स्कूल में नियमित उपस्थिति बढ़ाने और पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन