विज्ञापन
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने नए भारत का सपना देखते हुए देश में कंप्यूटर युग की शुरूआत सन् 1984 में की थी। आज स्व. राजीव गांधी का सपना भारत में पूरी तरह से साकार हो चुका है। आज भारत में सारे कार्य कंप्यूटर से संचालित हो रहे हैं।

IGNOU MACS course : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने नए भारत का सपना देखते हुए देश में कंप्यूटर युग की शुरूआत सन् 1984 में की थी। आज स्व. राजीव गांधी का सपना भारत में पूरी तरह से साकार हो चुका है। आज भारत में सारे कार्य कंप्यूटर से संचालित हो रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंप्यूटर साइंस की लगभग सभी एप्लीकेशन्स गणित पर आधारित हैं। ऐसे में उन लोगों के लिए कप्यूटर साइंस और इसकी एप्लीकेशन्स में काफी सभावनाएं हैं जो गणित से लगाव रखते हैं। यूं तो कैरियर की दृष्टि से गणित सैकड़ों साल से काफी मजबूत क्षेत्र है। कैरियर ही नहीं, बल्कि कुछ नया करने की क्षमता को निखारने और प्रकृति के रहस्यों का पता लगाने का कार्य गणित के बिना संभव नहीं है। विज्ञान की तरक्की और वैश्वीकरण के चलते आज इसका कई नए कार्य क्षेत्रों में भी उपयोग किया जा रहा है, पर अधिकतर विद्यार्थी गणित को कठिन विषय मानते हैं। मन में बैठा हौवा उनको गणित में गुणा-जोड़-घटा से ज्यादा कुछ नहीं करने देता, अन्यथा गणित वह विषय है, जिसमें कैरियर के बहुत से विकल्प है। इसमें मांग की तुलना में योग्य और विश्लेषकों की काफी कमी है। इसी दूरी को पाटने के लिए इग्नू का एसएससी (मैथेमेटिक्स विद एप्लीकेशन्स इन कंप्यूटर साइंस) यानी एमएसीएस (MACS) कोर्स काफी कारगर साबित हो सकता है। इस कोर्स के तहत छात्र को गणित को व्यावहारिक जीवन में उतारने और उस पर शोध करने का अवसर उपलब्ध होगा। IGNOU MACS course
एमएसीएस कोर्स करने के लिए विद्यार्थी के गणित विषय में मेजर या ऑनर्स के साथ बीएससी (B.Sc.) में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही कप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए। IGNOU MACS course
इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी इग्नू सस्थान से प्रॉस्पेक्टस लेकर उसमे दिए फार्म को भर कर फीस के डीडी (DD) के साथ जमा करें। प्रॉस्पेक्टस की कीमत 100 रुपए है। डाक द्वारा प्रॉस्पेक्टस मंगाने पर पचास रुपए अतिरिक्त डाक खर्च लगेगा। विद्याथी ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। IGNOU MACS course
इस कोर्स का शुल्क प्रथम सेमेस्टर के लिए 4900 रुपए तथा दूसरे, तीसरे व चौथे सेमेस्टर के लिए 4800 रुपए है। यदि किसी कारणवश अभ्यर्थी किसी वर्ष परीक्षा देने में असमर्थ रहता है तो अगली परीक्षा में बैठने के लिए उसे परीक्षा शुल्क अलग से जमा कराना होगा। इस कोर्स का माध्यम केवल अंग्रेजी भाषा है। IGNOU MACS course
इग्नू में सरकारी वरीयता के आधार पर एससी/एसटी, पिछडा वर्ग, विकलांग और शहीद आश्रित उम्मीदवार छात्रवृत्ति के पात्र माने जाते हैं। ऐसे अभ्यर्थी समाज कल्याण कार्यालय अथवा अधिकारी से आवेदन-पत्र प्राप्त कर सभी शतों को पूरा करते हुए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। IGNOU MACS course
एमएससी कप्यूटर विज्ञान में अनुप्रयोग सहित कोर्स करने के बाद अभ्यर्थी अध्यापन से लेकर विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों में आवेदन करने के अलावा रिसर्च एड डेवलपमेंट लेबोरेट्रीज अथवा स्टेटोरिकल टेक्निकल क्षेत्र में किस्मत आजमा सकते है। अच्छे गणितज्ञा विभिन्न प्रसिद्ध रिसर्च अनुसंधानों जैसे नासा, इसरो आदि में भी मौका तलाश सकते हैं। IGNOU MACS course
विज्ञापन