PM Kisan 22nd Installment: अभी तक नहीं आया पैसा? तुरंत करें चेक
PM Kisan Yojana: इस योजना की 22वीं किस्त जारी की गई जिसमें 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिला। हर किसान परिवार को साल में तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। अगर आपके खाते में अब तक पैसे नहीं आए हैं तो आप आसानी से पता कर सकते हैं कि किस्त क्यों अटकी और शिकायत कैसे करें।

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। 13 मार्च को इस योजना की 22वीं किस्त जारी की गई जिसमें 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिला। हर किसान परिवार को साल में तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। अगर आपके खाते में अब तक पैसे नहीं आए हैं तो आप आसानी से पता कर सकते हैं कि किस्त क्यों अटकी और शिकायत कैसे करें।
22वीं किस्त कब और कैसे जारी हुई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से 13 मार्च को 18,640 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन किस्तें दी जाती हैं।
मोबाइल पर कैसे पता चलेगा कि पैसा आया या नहीं?
किस्त जारी होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है। बैंक से भी संदेश आता है। इस मैसेज से किसान तुरंत चेक कर सकते हैं कि उनके खाते में किस्त आई या नहीं।
पीएम किसान Beneficiary List में नाम कैसे देखें?
- PM Kisan आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- Beneficiary List ऑप्शन पर क्लिक करें।
- राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
- सर्च करने के बाद पूरे गांव की सूची खुल जाएगी।
PM Kisan Yojana में पैसे की स्टेटस कैसे चेक करें?
- PM Kisan पोर्टल पर जाएं।
- Beneficiary Status ऑप्शन चुनें।
- अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- Get Data पर क्लिक करें।
- तुरंत पता चल जाएगा कि आपकी 22वीं किस्त आई या नहीं।
अगर पैसे अभी तक नहीं आए तो क्या करें?
अगर 22वीं किस्त रुकी है तो सबसे पहले ये चेक करें-
- e-KYC और आधार-बैंक लिंकिंग सही है या नहीं।
- भू-लेख सत्यापन (Land Seeding) पूरा हुआ या नहीं।
समस्या होने पर आप शिकायत कर सकते हैं-
- टोल-फ्री नंबर: 155261 या 18001801551
- ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
रुकी हुई किस्त की शिकायत कैसे करें?
- PM Kisan पोर्टल पर जाकर Know Your Status में आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
- यदि e-KYC या आधार लिंकिंग पेंडिंग है तो उसे पूरा करें।
- तकनीकी समस्या होने पर 011-24300661 या 155261 पर कॉल करें।