Ladli Behna Yojana 39th Installment: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू होने और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जानकारी सामने आई है। आमतौर पर योजना की राशि हर महीने 15 तारीख से पहले जारी होती है।

मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाडली बहनें 39वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक 19 अगस्त को मैहर से मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, इस तारीख को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मैहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू होने और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जानकारी सामने आई है। आमतौर पर योजना की राशि हर महीने 15 तारीख से पहले जारी होती है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते भुगतान में देरी हुई है।
लाडली बहना योजना की सम्मान राशि को लेकर महिलाओं के बीच एक और सवाल है कि इस बार खाते में 1500 रुपये आएंगे या 1750 रुपये। रक्षाबंधन और भाई दूज के दौरान पहले महिलाओं को सम्मान राशि के साथ 250 रुपये का शगुन अलग से दिया जाता रहा है। हालांकि इस बार सरकार की ओर से 250 रुपये अतिरिक्त देने को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। पिछले साल भाई दूज पर सम्मान राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की गई थी और उस समय भी अलग से 250 रुपये नहीं दिए गए थे। इसलिए इस बार भी अतिरिक्त शगुन मिलने की संभावना कम बताई जा रही है।
मैहर के कलेक्टर की ओर से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तारीख की अभी पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद उपलब्ध जानकारी के आधार पर 19 अगस्त को किस्त ट्रांसफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। जब तक सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती तब तक इसे संभावित तारीख के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
39वीं किस्त से पहले लाभार्थियों के रिकॉर्ड के वेरिफिकेशन की जानकारी सामने आ रही है। साथ ही करीब 7 लाख नाम योजना से हटाए जाने की बात कही जा रही है। अगर आपको भी अपने नाम को लेकर चिंता है तो लाडली बहना योजना के पोर्टल पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ के जरिए अपना रिकॉर्ड चेक कर सकती हैं। जिन महिलाओं की eKYC अभी पूरी नहीं हुई है वे समग्र पोर्टल के जरिए eKYC करा सकती हैं।
विज्ञापन