विज्ञापन
कृषि विभाग से इस देरी को लेकर कई बार जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। हालांकि माना जा रहा है कि कई राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव इसकी एक बड़ी वजह हो सकते हैं। एमपी के मुख्यमंत्री Mohan Yadav भी इन दिनों चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त बताए जा रहे है।

मध्य प्रदेश के लाखों किसानों की नजरें पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त पर टिकी हुई हैं। हर बार उम्मीद बनती है कि अब पैसा खाते में आएगा लेकिन इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। 14वीं किस्त तो अब तक नहीं आई वहीं 15वीं किस्त का समय भी निकल चुका है। ऐसे में किसानों की चिंता और बढ़ गई है। प्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसान इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार अगस्त 2025 में राशि ट्रांसफर की गई थी। उसके बाद से अब तक कोई नई किस्त जारी नहीं हुई है। यही वजह है कि किसानों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पैसा कब आएगा।
किसानों को इस बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दो किस्तें मिल चुकी हैं। दोनों बार 2-2 हजार रुपये सीधे खातों में भेजे गए। इससे किसानों को उम्मीद थी कि जल्द ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि भी जारी कर दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मार्च 2026 में पीएम किसान की 22वीं किस्त भी जारी हो गई फिर भी सीएम किसान योजना की तरफ से कोई राहत नहीं मिली। अब किसानों को लगने लगा है कि अप्रैल भी बिना किस्त के निकल सकता है।
कृषि विभाग से इस देरी को लेकर कई बार जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। हालांकि माना जा रहा है कि कई राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव इसकी एक बड़ी वजह हो सकते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav भी इन दिनों चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त बताए जा रहे हैं। ऐसे में फिलहाल मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को लेकर कोई बड़ा कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार, 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद इस योजना पर कोई नया अपडेट सामने आ सकता है। इससे पहले किसानों को और इंतजार करना पड़ सकता है।
लगातार हो रही देरी के कारण अब किसानों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी की जा सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो किसानों के खातों में एक साथ 4000 रुपये आ सकते हैं। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन जिस तरह समय निकलता जा रहा है उससे यह संभावना मजबूत होती दिख रही है। अगर सरकार दोनों किस्तें एक साथ जारी करती है तो यह किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जो पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। यानी अगर आपके खाते में पीएम किसान की राशि आ रही है तो आप सीएम किसान योजना के भी पात्र माने जाएंगे लेकिन कुछ जरूरी शर्तें भी हैं। जिन किसानों ने eKYC पूरा नहीं कराया है या Farmer ID नहीं बनवाई है उनका पैसा अटक सकता है। इसलिए समय रहते इन जरूरी कामों को पूरा करना बेहद जरूरी है।
कई किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में पैसा आएगा या नहीं। इसके लिए ऑनलाइन स्टेटस चेक करना सबसे आसान तरीका है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का स्टेटस जानने के लिए आपको सबसे पहले सारा पोर्टल पर जाना होगा। वहां “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति” का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या पीएम किसान आईडी भरनी होगी। कैप्चा कोड डालकर सर्च करने पर मोबाइल पर OTP आएगा। OTP भरते ही आपका पूरा स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
अप्रैल का महीना भी खत्म होने की ओर है, लेकिन अब तक किस्त को लेकर कोई पक्की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में किसानों की उम्मीद अब मई के पहले हफ्ते पर टिकी हुई है। अगर 4 मई के बाद सरकार की ओर से कोई फैसला आता है तो लाखों किसानों को राहत मिल सकती है। फिलहाल किसानों को धैर्य रखना होगा और जरूरी दस्तावेज अपडेट रखने होंगे ताकि पैसा जारी होते ही बिना रुकावट खाते में पहुंच सके।
विज्ञापन