इस पोर्टल के जरिए दिल्ली की पात्र महिलाएं घर बैठे योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी। पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन गीता कॉलोनी स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय (पूर्व) में किया गया जहां मुख्यमंत्री ने कुछ पात्र महिलाओं का खुद रजिस्ट्रेशन भी किया।

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने Delhi Lakshmi Yojana 2026 के आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के लिए आवेदन अब ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे dly.delhi.gov.in पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए दिल्ली की पात्र महिलाएं घर बैठे योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी। पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन गीता कॉलोनी स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय (पूर्व) में किया गया जहां मुख्यमंत्री ने कुछ पात्र महिलाओं का खुद रजिस्ट्रेशन भी किया।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को सबसे पहले सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
आवेदन करने के लिए यह प्रक्रिया अपनानी होगी-
सबसे पहले dly.delhi.gov.in वेबसाइट खोलें।
होम पेज पर Apply/आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें।
आवेदन शुरू करने से पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
योजना के लिए आवेदन करने से पहले आवेदक महिला को अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
सबसे पहले Apply/आवेदन करें पर क्लिक करें।
इसके बाद Citizen Login का पेज खुलेगा।
यहां नीचे दिए गए Registration Now विकल्प पर क्लिक करें।
आधार कार्ड में दर्ज अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
अपना जेंडर और जन्म तिथि भरें।
कैप्चा कोड दर्ज करके Continue पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी Registration ID और Password बन जाएगा।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद महिलाएं अपनी Registration ID और Password की मदद से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए इन 8 स्टेप्स को पूरा करना होगा-
STEP-1: Registration ID और Password डालकर पोर्टल पर लॉगिन करें।
STEP-2: योजना की पात्रता से जुड़े सवालों का जवाब दें और शर्तों का वेरिफिकेशन पूरा करें।
STEP-3: अपना व्यक्तिगत विवरण, आधार जानकारी और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
STEP-4: परिवार के सभी जरूरी सदस्यों की जानकारी सही तरीके से दर्ज करें।
STEP-5: बैंक खाते की जानकारी भरें। ध्यान रखें कि बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
STEP-6: आवेदन फॉर्म को पूरा पढ़कर सभी जानकारियों की जांच करें और सबमिट करें।
STEP-7: सांसद या विधायक के समर्थन और हस्ताक्षर वाला पत्र अपलोड करें।
STEP-8: आवेदन जमा होने के बाद Acknowledgment Receipt डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। योजना के लिए जरूरी पात्रता इस प्रकार है-
योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदन से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखना जरूरी है।
जरूरी दस्तावेजों की सूची:
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत आर्थिक सहायता पाने के लिए पात्र महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पोर्टल शुरू किया है जिससे महिलाएं बिना किसी परेशानी के अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन पूरा कर सकें। महिलाओं को सलाह दी गई है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से अपलोड करें ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न आए।
विज्ञापन