Delhi Laxmi Yojana: इसके लिए सरकार ने कुछ जरूरी पात्रता नियम तय किए हैं। जो महिलाएं इन शर्तों को पूरा करेंगी वही इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। ऐसे में आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन महिलाएं पात्र होंगी और किन लोगों को योजना से बाहर रखा जा सकता है।

दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया गया है जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की तैयारी की जा रही है। सरकार की योजना के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। हालांकि, 2500 रुपये की राशि हर महिला के खाते में नहीं आएगी। इसके लिए सरकार ने कुछ जरूरी पात्रता नियम तय किए हैं। जो महिलाएं इन शर्तों को पूरा करेंगी वही इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। ऐसे में आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन महिलाएं पात्र होंगी और किन लोगों को योजना से बाहर रखा जा सकता है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा तय नियमों को पूरा करना होगा। इनमें सबसे महत्वपूर्ण तीन शर्तें हैं जिनके आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। अगर कोई महिला इन नियमों को पूरा नहीं करती है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ देने से पहले महिलाओं की पात्रता की जांच की जाएगी। इसमें आपराधिक रिकॉर्ड भी शामिल है। अगर किसी महिला के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है या कोई केस चल रहा है तो उसे इस योजना के लाभ से बाहर किया जा सकता है।
इस योजना के लिए आय सीमा भी निर्धारित की गई है। दिल्ली लक्ष्मी योजना का फायदा केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय तय सीमा के अंदर होगी। योजना के अनुसार, महिला या उसके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय सीमा पूरी नहीं करने वाली महिलाओं को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मजदूरों की बल्ले-बल्ले! रोजगार के लिए जारी हुए 1307 करोड़ रुपये, किसे मिलेगा फायदा
दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिला का दिल्ली का स्थायी निवासी होना जरूरी है। महिला को कम से कम 10 साल से दिल्ली में रहने वाला निवासी होना चाहिए। इसके लिए पुराने दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। पात्रता साबित करने के लिए महिला के पास इनमें से कोई दस्तावेज होना जरूरी हो सकता है-
दिल्ली लक्ष्मी योजना में एक और महत्वपूर्ण नियम रखा गया है। अगर महिला या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कार या कोई चार पहिया वाहन है तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, इस नियम में ट्रैक्टर को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा महिला की उम्र भी तय की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत एक परिवार से केवल एक महिला को ही लाभ दिया जाएगा। इसका मतलब है कि अगर एक ही परिवार में कई महिलाएं हैं तो पात्रता पूरी होने के बाद भी केवल एक महिला को योजना में शामिल किया जाएगा। योजना के तहत परिवार की परिभाषा भी तय की गई है। इसमें पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों को एक परिवार माना जाएगा। अगर बेटा या बेटी की शादी हो चुकी है तो उन्हें अलग परिवार माना जाएगा और वह अपनी पात्रता के आधार पर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली सरकार इस योजना को शुरू करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार इसे 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन के अवसर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगर योजना शुरू होती है तो दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकती है। हालांकि, अंतिम लाभ पात्रता नियमों और सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन