Pink Saheli Smart Card: अब तक महिला यात्री बस में पिंक टिकट लेकर मुफ्त सफर करती थीं लेकिन 15 अगस्त तक इस व्यवस्था को जारी रखने के बाद 16 अगस्त से पिंक टिकट की जगह स्मार्ट कार्ड सिस्टम लागू कर दिया गया है।

दिल्ली में बस से सफर करने वाली महिलाओं के लिए आज से नियम बदल गया है। दिल्ली सरकार ने पिंक टिकट की जगह अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था लागू की है। दरअसल, पहले यह बदलाव 1 अगस्त से लागू होना था लेकिन सरकार ने इसकी तारीख बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी थी। अब DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर के लिए वैलिड पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जरूरी है।
अब तक महिला यात्री बस में पिंक टिकट लेकर मुफ्त सफर करती थीं लेकिन 15 अगस्त तक इस व्यवस्था को जारी रखने के बाद 16 अगस्त से पिंक टिकट की जगह स्मार्ट कार्ड सिस्टम लागू कर दिया गया है। यानी अब मुफ्त सफर का फायदा लेने के लिए महिला के पास वैलिड पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होना चाहिए।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लेकर बस में चढ़ने के बाद उसे बस में मौजूद टिकट मशीन या कार्ड रीडर पर टैप करना होगा। कार्ड टैप करने के बाद ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसलिए सिर्फ कार्ड बनवाना ही काफी नहीं है सफर के समय कार्ड अपने साथ रखना भी जरूरी होगा।
अगर किसी महिला के पास वैलिड पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं है तो उसे मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसी स्थिति में उसे सामान्य यात्री की तरह लागू किराया देकर टिकट लेना होगा। इसी तरह कार्ड बनवाने के बाद अगर कोई महिला उसे घर पर भूल जाती है तो वह भी कार्ड टैप नहीं कर पाएगी और मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिल सकेगा। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा जारी रहेगी। यह व्यवस्था कागज वाले पिंक टिकट को डिजिटल स्मार्ट कार्ड सिस्टम से बदलने के लिए लागू की गई है।
अगर आप दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा का लाभ लेती हैं तो अब सफर पर निकलते समय अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जरूर साथ रखें। कार्ड को बस में टैप करना भी जरूरी है। सरकार का कहना है कि इस बदलाव से मुफ्त यात्रा की व्यवस्था को ज्यादा आसान और डिजिटल बनाया जा सकेगा। बता दें कि, पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की सुविधा मुख्य रूप से दिल्ली की पात्र महिला यात्रियों के लिए है। इसलिए कार्ड की पात्रता और आवेदन से जुड़ी जानकारी आधिकारिक परिवहन विभाग/DTC के निर्देशों के अनुसार ही जांचें।
विज्ञापन