विज्ञापन
PM Kisan Yojana: जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं है उनके खाते में किस्त जारी नहीं की जाती। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर इसे जल्द पूरा कर लें।

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त करोड़ों किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। इसके तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। हालांकि, कई ऐसे किसान भी हैं जिनके खाते में अब तक यह राशि नहीं पहुंची है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अक्सर कुछ जरूरी जानकारी अधूरी होने या तकनीकी कारणों की वजह से किस्त रुक जाती है। ऐसे में कुछ जरूरी काम पूरे करके आप अपनी अटकी हुई किस्त पा सकते हैं।
अगर आपके खाते में 23वीं किस्त का पैसा नहीं आया है तो सबसे पहले अपनी e-KYC की स्थिति जांच लें। सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं है उनके खाते में किस्त जारी नहीं की जाती। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर इसे जल्द पूरा कर लें।
कई किसानों की e-KYC पूरी होने के बावजूद किस्त नहीं आती। इसकी एक बड़ी वजह जमीन का सत्यापन पूरा न होना भी है। सरकार अब लाभार्थियों की जमीन से जुड़ी जानकारी का सत्यापन कर रही है। अगर आपकी भूमि का रिकॉर्ड अभी सत्यापित नहीं हुआ है तो आपकी किस्त अटक सकती है। ऐसे में अपने क्षेत्र के संबंधित विभाग या अधिकारी से संपर्क कर इस प्रक्रिया को पूरा कराना जरूरी है।
पीएम किसान योजना का पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इसके लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है। अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो पैसा खाते में नहीं पहुंचेगा। इसके अलावा आधार कार्ड, बैंक खाते और सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नाम और अन्य जानकारी भी एक जैसी होनी चाहिए। छोटी सी गलती भी भुगतान रुकने की वजह बन सकती है।
योजना के तहत अब लाभार्थियों के लिए फार्मर आईडी भी जरूरी हो गई है। अगर आपकी फार्मर आईडी नहीं बनी है या उससे जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं है तो भी भुगतान प्रभावित हो सकता है। इसलिए अपनी फार्मर आईडी की जानकारी भी जांच लें।
कई बार बैंक खाता सक्रिय होने के बावजूद भुगतान नहीं पहुंचता। इसकी वजह NPCI मैपिंग से जुड़ी समस्या हो सकती है। अगर आपका खाता आधार आधारित भुगतान प्रणाली से सही तरीके से जुड़ा नहीं है तो DBT के जरिए भेजी गई राशि खाते में नहीं आएगी। इस स्थिति में अपनी बैंक शाखा में जाकर खाते की स्थिति की जांच करवा सकते हैं।
अगर आपने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और फिर भी 23वीं किस्त का पैसा नहीं आया है तो आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला कृषि कार्यालय में जाकर भी अपनी समस्या अधिकारियों को बता सकते हैं। जांच के बाद समस्या का समाधान किया जाएगा।
पीएम किसान योजना की किस्त रुकने के पीछे ज्यादातर मामलों में e-KYC, भूमि सत्यापन, आधार लिंकिंग, फार्मर आईडी या बैंक खाते से जुड़ी तकनीकी समस्याएं होती हैं। अगर इन कमियों को समय रहते ठीक कर लिया जाए तो अटकी हुई 23वीं किस्त आपके खाते में भेजी जा सकती है। इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी एक बार जरूर जांच लें।
विज्ञापन