PM Vidyalaxmi Yojana: प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना केंद्र सरकार की एक शिक्षा सहायता योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक समस्या के कारण पढ़ाई नहीं छोड़ने देना है। इस योजना के जरिए मेडिकल समेत अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों को एजुकेशन लोन की सुविधा दी जाती है।

NEET UG परीक्षा पास करने के बाद हर छात्र का सपना होता है कि उसे अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिले और वह डॉक्टर बनने की राह पर आगे बढ़े लेकिन कई बार प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की लाखों रुपये की फीस परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना काफी मददगार साबित हो सकती है। इस योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाता है।
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना केंद्र सरकार की एक शिक्षा सहायता योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक समस्या के कारण पढ़ाई नहीं छोड़ने देना है। इस योजना के जरिए मेडिकल समेत अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों को एजुकेशन लोन की सुविधा दी जाती है। NEET पास करने वाले छात्र अगर सरकारी कॉलेज के अलावा किसी मान्यता प्राप्त प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेते हैं और फीस का इंतजाम करने में परेशानी हो रही है तो वे इस योजना के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के तहत छात्र 10 लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर क्रेडिट गारंटी की सुविधा भी दी जाती है। वहीं पात्र छात्रों को लोन पर ब्याज में छूट का लाभ मिल सकता है। अगर परिवार की वार्षिक आय तय सीमा के अनुसार है तो सरकार की ओर से ब्याज सब्सिडी दी जाती है जिससे लोन चुकाने का बोझ कम हो जाता है। इस योजना में लिए गए लोन को चुकाने के लिए छात्रों को लंबा समय भी मिलता है जिससे पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी मिलने पर आसानी से भुगतान किया जा सके।
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके लिए छात्र का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देनी होती है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद छात्र अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद Student Homepage पर जाकर Apply for Education Loan विकल्प को चुनना होगा। आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, कॉलेज की जानकारी, बैंक से जुड़ी जानकारी भरनी होगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र का किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिला होना जरूरी है। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय भी पात्रता के अनुसार होनी चाहिए। अगर परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम है तो छात्र एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, कम आय वाले परिवारों को ब्याज सब्सिडी का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। इस योजना का फायदा लेने के लिए छात्र को सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता वाले उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना होता है।
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इनमें NEET रिजल्ट की कॉपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और कॉलेज में दाखिले से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा कॉलेज की फीस संरचना और एडमिशन से संबंधित प्रमाण पत्र भी जमा करने पड़ सकते हैं।
अगर छात्र ब्याज सब्सिडी के लिए पात्र है तो उसे योजना के पोर्टल पर जाकर अलग से आवेदन करना होता है। इसके लिए Student Homepage पर जाकर Apply for Interest Subvention विकल्प चुनना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर क्लेम सबमिट किया जा सकता है। आवेदन की स्थिति और अन्य जानकारी छात्र को ईमेल के जरिए भी मिल सकती है।
विज्ञापन