विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आए दिन किसानों की आय बढ़ाने नई -नई योजनाओं योजनाओं पर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि प्रदेश के किसान समृद्ध होने के साथ साथ आत्मनिर्भर भी बने।

Yogi Government Farm Pond Scheme : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आए दिन किसानों की आय बढ़ाने नई -नई योजनाओं योजनाओं पर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि प्रदेश के किसान समृद्ध होने के साथ साथ आत्मनिर्भर भी बने। इस क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की नई योजना ‘खेत तालाब योजना’ प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी राहत और अवसर के रूप में सामने आई है। यह योजना जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेती को अधिक उत्पादक और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत किसानों को खेत में तालाब निर्माण के लिए कुल लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। Yogi Government Farm Pond Scheme
यह योजना केवल सिंचाई तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों के लिए अतिरिक्त आय के नए रास्ते भी खोल रही है। खेत तालाब में मत्स्य पालन, सिंघाड़ा उत्पादन और मोती पालन जैसी गतिविधियां की जा सकती हैं, जिससे किसान एक ही संसाधन से कई तरह की आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही सरकार आधुनिक सिंचाई तकनीकों को भी बढ़ावा दे रही है। स्प्रिंकलर सिस्टम पर 80 से 90 प्रतिशत तक अनुदान और पम्पसेट पर 15,000 रुपये या 50 प्रतिशत तक की सहायता दी जा रही है, जिससे खेती की लागत घट रही है और पानी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो रहा है। Yogi Government Farm Pond Scheme
योजना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल पर आधारित है और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के सिद्धांत पर किसानों का चयन किया जाता है। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और किसी प्रकार की सिफारिश या भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रहती। किसान घर बैठे आवेदन कर सरकारी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कानपुर नगर के भूमि संरक्षण अधिकारी आर.पी. कुशवाहा के अनुसार, राज्य सरकार कृषि को आधुनिक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। खेत तालाब जैसी योजनाएं किसानों को मौसम पर निर्भरता से बाहर निकालकर स्थायी आय के स्रोत विकसित कर रही हैं। इससे न सिर्फ फसल उत्पादन बढ़ रहा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। Yogi Government Farm Pond Scheme
विज्ञापन