
एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए इतिहास बनाने का सुनहरा मौका है। अभिषेक शर्मा के लिए यह केवल व्यक्तिगत कीर्तिमान तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके गुरु युवराज सिंह को एक यादगार तोहफा देने का भी अवसर है। 19 सितंबर 2007 की वही तारीख याद कीजिए, जब युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया था। अब 18 साल बाद वही तारीख अभिषेक शर्मा के लिए भी खास है—एक शिष्य के तौर पर, जिसने युवराज से क्रिकेट की बारीकियाँ सीखी हैं, वह अपने गुरु का नाम रोशन करने और रिकॉर्ड को दोहराने उतावला है। इस मैच में उनका लक्ष्य सिर्फ आंकड़ों में नाम दर्ज करना नहीं, बल्कि गुरु को गर्व से मुस्कुराने का मौका देना भी है। Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा अब क्रिकेट की दुनिया में अपने धमाकेदार अंदाज से सबको चौंका रहे हैं। बाएं हाथ के इस ओपनर के पास थोड़े ही समय में मैच का रुख पलट देने की ताकत है। जब वह आक्रामक बल्लेबाजी की आंच दिखाता है, तो विरोधी टीमों की रणनीतियाँ ध्वस्त हो जाती हैं। और अगर सामने ओमान जैसी टीम हो, तो उनके शॉट्स की बिजली और भी तेज चमकती है। मौजूदा फॉर्म को देखकर यही कहा जा सकता है कि अभिषेक के सामने कोई भी चुनौती नामुमकिन नहीं—वो किसी भी पल इतिहास रच सकते हैं।
बता दें कि एशिया कप 2025 में अब तक खेले गए दो मैचों में अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से धमाल मचा रखा है। 29 गेंदों में 61 रन बनाए और इसमें पांच शानदार छक्के शामिल हैं, जिससे टीम को पावरप्ले में जबरदस्त शुरुआत मिली। उनके इस आक्रामक और ऊर्जा से भरे खेल ने भारत को हर मैच में दबदबा बनाए रखने में मदद की। यदि अभिषेक शर्मा अपने इस फॉर्म को ओमान के खिलाफ बनाए रखते हैं, तो 19 सितंबर की तारीख एक बार फिर से T20 इंटरनेशनल के इतिहास में दर्ज हो सकती है। दुनिया इस बार एक शिष्य को अपने गुरु की तरह रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करते देख सकती है।
इतना ही नहीं, अगर अभिषेक शर्मा ओमान के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ देते हैं, तो वह सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल 18 T20I मैचों में उनके नाम 46 छक्के हैं। साथ ही, वह ओमान के खिलाफ सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। तुलना करें तो फिल सॉल्ट ने यह उपलब्धि 320 गेंदों में हासिल की थी, जबकि अभिषेक ने 305 गेंदों में 46 छक्के जड़े हैं। Abhishek Sharma