
यूएई में जारी T20 ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रनों से हराकर क्रिकेट फैन्स को चौंका दिया। पड़ोसी देशों के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला अफगानिस्तान के लिए यादगार रहा, जबकि पाकिस्तान की टीम अपनी कमजोरियों के चलते आलोचना के घेरे में आ गई। अफगानिस्तान के स्पिनरों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को बुरी तरह परेशान किया और मैच का पारा सोशल मीडिया तक पहुंच गया, जहां फैंस ने टीम पर जमकर मजाक उड़ाया। AFG vs PAK
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के बल्लेबाज अफगानिस्तान के स्पिनरों के सामने टिक नहीं सके। टीम की ओर से तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ही सबसे ज्यादा रन बनाने में सफल रहे, जबकि बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन औसत रहा।
अफगानिस्तान से हार के बाद फैंस ने पाकिस्तान टीम पर निशाना साधा। एक यूजर ने लिखा, “शोएब अख्तर बिल्कुल सही थे। ये टीम अब भी प्रदर्शन सुधार नहीं पा रही। अफगानिस्तान ने यह मैच आसानी से जीतकर साबित कर दिया कि पाकिस्तान के खिलाड़ी इस स्तर पर कमज़ोर हैं। कई फैंस ने बाबर आजम की टीम में भूमिका पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के दसवें नंबर के बल्लेबाज हारिस रऊफ 212.50 के स्ट्राइक रेट के साथ टीम के शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि बाबर आजम जैसी अनुभवी खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए।
अफगानिस्तान के स्पिनर पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बने। नियमित अंतराल पर विकेट लेने और रन रोकने के कारण पाकिस्तान कभी भी मुकाबले में पकड़ नहीं बना पाया। फैंस का मानना है कि रणनीतिक कमियों और बल्लेबाजों की असफलता ने इस हार को तय किया। AFG vs PAK