
एशिया कप 2025 से पहले अफगानिस्तान ने टी20 क्रिकेट में अपने बढ़ते कद का सबूत पेश किया है। यूएई में जारी टी20 ट्राई सीरीज के अहम मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रनों से मात देकर न सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल कर ली। 2 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम संघर्ष करती रही और पूरी कोशिश के बावजूद 151 रन तक ही सिमट गई। इस जीत के साथ अफगानिस्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक मैदान पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल गया है। AFG vs PAK
शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर अफगानिस्तान की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। यहां टीम ने अब तक खेले गए 28 मुकाबलों में से 19 में जीत हासिल की है। यही आंकड़ा उन्हें पाकिस्तान से आगे ले गया, जिसने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर 18 जीत दर्ज की थीं।
बांग्लादेश – 24 जीत (मीरपुर)
अफगानिस्तान – 19 जीत (शारजाह)
पाकिस्तान – 18 जीत (दुबई)
पाकिस्तान – 16 जीत (लाहौर)
दक्षिण अफ्रीका – 18 जीत (जोहान्सबर्ग)
इस सूची में फिलहाल बांग्लादेश 24 जीत के साथ सबसे ऊपर है।
अफगानिस्तान की टीम ने हाल के वर्षों में पाकिस्तान के खिलाफ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। दोनों देशों के बीच खेले गए पिछले पांच टी20 मुकाबलों में से तीन में अफगानिस्तान विजेता रहा है। अब तक कुल 9 मुकाबलों में पाकिस्तान ने 5 जीत दर्ज की हैं, जबकि अफगानिस्तान 4 बार बाज़ी मार चुका है। AFG vs PAK