विराट कोहली के बाद इस खिलाड़ी को बनाया जा रहा है टीम इंडिया का कप्तान
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:55 AM
दुनिया की नंबर एक टीम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी जा सकती है । जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने यह सोचना भी शुरू कर दिया कि है, की आखिर टीम का अगला कप्तान किसे बनाया जाए । वही बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं पिछले कुछ महीनों में पंत ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, और यही कारण है उनका कप्तानी के लिए नाम सामने आने का, ऋषभ पंत की तीनों फॉर्मेट में जगह पक्की हो चुकी है, वही ऋषभ पंत के पास एक स्मार्ट दिमाग है और ऋषभ पंत में कप्तान बनने के सारे गुण मौजूद है ।
बात की जाए अगर आईपीएल की तो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए पंत ने शानदार काम किया है। खास बात यह है कि विराट कोहली के पास बतौर कप्तान खुद को साबित करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है, विराट कोहली भारत को 2021 T20 वर्ल्ड कप, 2022 T20 वर्ल्ड कप, और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में किसी एक टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी नहीं दिला पाए तो उनकी कप्तानी जा सकती है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली की उम्र 34 से 35 साल की हो जाएगी ऐसे में भारतीय टीम के लिए नए कप्तान के रूप में ऋषभ पंत को सबसे ऊपर रखा जा रहा है । दक्षिण अफ्रीका के एक पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी के मुताबिक ऋषभ पंत भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बनेंगे। वही टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि कुछ समय तक रोहित शर्मा को भारतीय T20 टीम की कमान संभालने चाहिए लेकिन इस दौरान ऋषभ पंत को यह मौका मिल सकता है । वहीं विराट के चाहने वाले विराट कोहली को ही टीम के कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं