
World Cup 2023 : भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब सभी 10 टीमें तय हो गई हैं। नीदरलैंड्स की टीम ने 10वीं टीम के तौर पर विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जिम्बाब्वे में चल रहे वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 (World Cup Qualifiers 2023) में नीदरलैंड्स (Netherlands) की टीम ने स्कॉटलैंड (Scotland) को 4 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की टीम ने पहले ही वर्ल्ड के लिए नौवीं टीम के रूप में क्वालीफाई कर लिया था।
नीदरलैंड्स ओडीआई वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई करने वाली आखिरी टीम बन गई है। स्कॉटलैंड की टीम इस मैच को हारने के कारण क्वालीफाई करने से चूक गई है। वहीं 2 बार की पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें भी क्वालिफ़ाई करने में विफल रहीं हैं। इस विश्व कप में खेलने वाली 10 टीमें इस प्रकार हैं मेजबान भारत, गत चैंपियन इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स।
जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 277 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नीदरलैंड्स ने 278 रन का लक्ष्य मात्र 42.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
बास डी लीडे (Bas de Leede) इस मुकाबले में अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 92 गेंद पर 123 रन की लाजवाब पारी खेली, साथ ही लीडे ने 5 विकेट भी चटकाए। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी ऑलराउंडर द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नीदरलैंड्स ने पिछली बार वर्ल्ड कप के लिए 2011 में क्वालिफ़ाई किया था। संयोग की बात है कि तब भी भारत विश्व कप के मेज़बानों में से एक था और इस बार भी विश्व कप भारत (India) में ही होने जा रहा है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।
#World Cup 2023, #World Cup Qualifiers 2023, #Netherlands, #Scotland, #Bas de Leede, #India