
रैंक देश कुल मेडल 1 ऑस्ट्रेलिया 123 2 इंग्लैंड 103 4 कनाडा 57 3 न्यूजीलैंड 36 4 स्काॅटलैंड 32 5 साउथ अफ्रीका 20 6 भारत 18
वहीं, भारतीय महिलाओं ने क्रिकेट में भी अपने जलवा दिखाया है। बारबाडोस को 100 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। स्क्वॉश में सौरव घोषाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जीत का परचम लहराया है। उन्होंने जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया था। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम करने में कामयाब हुए थे और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया था। तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हराया था।
भारत की तरफ से तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में कमाल किया है और ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में 2.22 मीटर के जंप के अलावा ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं। ये कॉमनवेल्थ 2022 में ट्रैक एंड फील्ड खेलों में भारत ने पहला पदक हासिल किया है।