Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, सुपर 4 में हासिल की जीत
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:50 PM
Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने एशिया कप-2023 के पहले सुपर-4 मुकाबले में बुधवार को बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्लादेशी टीम टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 38.4 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने 39.3 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
सुपर-4 के अहम मुकाबले में बांग्लादेश का टॉप (Asia Cup 2023) ऑर्डर फ्लॉप रहा। टीम के टॉप ऑर्डर में टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर नजमुल हुसैन शान्तो की कमी खली। वे हैमस्टिंग इंजरी के कारण यह मैच नहीं खेल रहे थे। टीम के टॉप और लोअर ऑर्डर बैटर्स फेल रहे और बॉलर्स भी प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके। फील्डिंग भी औसत रही।
Dengue Latest Update : डायबिटीज पेशेंट को डेंगू शॉक सिंड्रोम का अधिक खतरा, डॉक्टर ने दी बड़ी जानकारी
शान्तो की गैरमौजूदगी में टीम 4 बैटर्स पाकिस्तानी गेंदबाजों की मार नहीं झेल सके और टीम ने 47 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान शाकिब अल हसन ने मुश्फिकुर रहीम के साथ मिडिल ऑर्डर में शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाया, लेकिन टीम के गेंदबाज इसे डिफेंड करने में नाकाम रहे। पिछले मैच में चार विकेट लेने वाले तस्कीन भी एक विकेट ही ले सके। टीम के किसी बॉलर्स ने एक से ज्यादा विकेट नहीं लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदॉय, लिट्टन दास, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और हसन महमूद।