
एशिया कप 2025 का रोमांच 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू हो रहा है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को UAE के खिलाफ मुकाबले से करेगा। वहीं, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला पहले ही चर्चा में है। इस बीच, एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने अपनी ताकत का साक्षात्कार कर दिया है। शारजाह में आयोजित टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और UAE की टीमें शामिल थीं। Asia Cup 2025
टी20 टीम के कप्तान सलमान आगा ने जीत के बाद स्पष्ट किया कि एशिया कप में उनकी टीम एक खतरनाक चाल के साथ उतरेगी। सलमान आगा ने कहा, “जब भी जरूरत पड़ी, हम दो स्पिनरों के साथ खेलेंगे। यह हमारी टीम के लिए एक ताकतवर विकल्प है।” इस बयान के साथ ही पाकिस्तान ने अपनी रणनीति का इशारा पहले ही कर दिया है। सलमान आगा ने आगे कहा, “दो स्पिनरों का संयोजन हमारे लिए कारगर साबित हुआ है। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और हम एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मोहम्मद नवाज की वापसी ने हमें और भी मजबूती दी है। कठिन परिस्थितियों में मैं उनसे मदद लेने पर भरोसा कर सकता हूं।
पाकिस्तान की जीत में ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज का प्रदर्शन सबसे बड़ा चर्चित बिंदु रहा। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर 5 विकेट झटके, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी। नवाज की इस गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने 142 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए अफगानिस्तान को केवल 66 रन पर आउट कर दिया। Asia Cup 2025