
एशिया कप 2025 का फाइनल अब इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार टूर्नामेंट के 41 साल के सफर में भारत और पाकिस्तान सीधे खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट का सबसे बड़ा महायुद्ध होगा। इस बार दोनों टीमों की तीसरी भिड़ंत है। ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में भारत ने दोनों मुकाबले जीतकर फाइनल की राह आसान कर दी थी। अब खिताबी जंग में टीम इंडिया की नजर है पाकिस्तान को एक और बड़ी हार देने और एशिया कप का खिताब अपने नाम करने पर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर होने वाला है। Asia Cup 2025
एशिया कप 2025 क्रिकेट का 17वां संस्करण है, और इतिहास गवाह है कि इस टूर्नामेंट में भारत का दबदबा सबसे मजबूत रहा है। अब तक खेले गए 16 एडिशन में भारत आठ बार विजेता बन चुका है, जबकि पाकिस्तान ने केवल दो बार खिताब अपने नाम किया है। इस लिहाज से टीम इंडिया टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मानी जाती है। इस बार भारत अपने 9वें खिताब की ओर बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान तीसरी बार यह ट्रॉफी जीतने की चुनौती में जुटा है। साथ ही, भारत इस टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते अपनी दबदबा कायम रखने की पूरी कोशिश करेगा।
दिनांक: रविवार, 28 सितंबर 2025
समय: मैच शाम 8 बजे शुरू होगा, टॉस 7:30 बजे
स्थान: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, UAE
टीवी: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (चैनल 1, 2, 3 और 5)
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: Sony LIV ऐप और वेबसाइट । Asia Cup 2025