
एशिया कप 2025 का सबसे चर्चित और हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का निर्णय तो मैच वाले दिन होगा, लेकिन शुरुआती संकेतों से साफ है कि कौन-कौन से खिलाड़ी इस बार मौका पा सकते हैं। UAE के खिलाफ टीम इंडिया की धुआंधार जीत ने फैंस का उत्साह आसमान पर पहुंचा दिया है और अब सभी की नजरें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले ‘सुपर संडे’ मुकाबले पर टिकी हैं। शुरुआती सुरागों और विशेषज्ञों की राय के अनुसार टीम इंडिया इस बार 5 बल्लेबाज, 3 ऑलराउंडर और 3 गेंदबाज के साथ संतुलित और आक्रामक टीम मैदान में उतारेगी, जो मुकाबले को और भी रोमांचक बनाने वाला है। Asia Cup 2025
पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया वही प्लेइंग इलेवन मैदान में उतारेगी जो UAE के खिलाफ दिखाई दी थी। जडेजा ने मैच से ठीक पहले सोनी नेटवर्क पर कहा कि UAE मुकाबले में टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया, और यही संतुलित टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी उतरेगी। उन्होंने यह भी जोड़ते हुए कहा कि UAE के खिलाफ 8 बल्लेबाज खिलाना शायद जरूरी नहीं था, लेकिन अगर ऐसा किया गया है, तो इसका मतलब साफ है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ भी अपनी पूरी ताकत और आक्रामक रुख के साथ मैदान में उतरेगा।
बल्लेबाज: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर)
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल
गेंदबाज: कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह Asia Cup 2025