
एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर जीत अपने नाम की, लेकिन असली ड्रामा तो मैच के बाद शुरू हुआ। मैदान पर जीत का जश्न खत्म होते ही एक छोटी सी “हाथ न मिलाने की घटना” ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। आमतौर पर मैच खत्म होने पर खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाकर सम्मान दिखाते हैं, लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की लाइन में खड़े ही नहीं हुए। पाकिस्तान के लिए यह अचानक हुआ ‘स्ट्राइक’ इतना चुभा कि उन्होंने तुरंत ICC के दरवाजे खटखटाए और शिकायत दर्ज करा दी। Asia Cup 2025
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तो मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को तुरंत सस्पेंड करने की मांग कर दी, लेकिन ICC ने उनकी यह गुहार ठुकरा दी। जवाब PCB के पूर्व CEO और अब ICC के जनरल मैनेजर वसीम खान के हस्ताक्षर के साथ आया। इस फैसले ने PCB को भड़का दिया और उन्होंने धमकी दे डाली कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई, तो वे एशिया कप 2025 से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे।
अगर पाकिस्तान वाकई टूर्नामेंट से हटता है, तो उनके लिए यह आर्थिक तौर पर बड़ा झटका होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, एशिया कप से बाहर होने पर PCB को करीब 16 मिलियन डॉलर यानी लगभग 140 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह सिर्फ टिकट बिक्री और स्पॉन्सरशिप से होने वाली आमदनी का नुकसान ही नहीं होगा, बल्कि खिलाड़ियों की सैलरी, घरेलू टूर्नामेंट और अन्य तैयारियों पर भी असर पड़ेगा।
बता दें कि इस पूरे विवाद पर जब भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव से सवाल किया गया कि क्या यह खेल भावना के खिलाफ था, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया, “कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि इस जीत को पुलगाम हमले में शहीद हुए लोगों और देश के सशस्त्र बलों को समर्पित किया गया। सूर्यकुमार ने बताया कि यह फैसला केवल उनका नहीं था, बल्कि इसे सरकार और BCCI ने समर्थन दिया। Asia Cup 2025