
पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने तो एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन ट्रॉफी हाथ लगना अब भी सवाल बन गया है। भारतीय टीम ने ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। नियमों के मुताबिक विजेता को ट्रॉफी देने का अधिकार ACC अध्यक्ष का होता है, लेकिन इस बार मामला सिर्फ आधिकारिक प्रोटोकॉल का नहीं था। नकवी सिर्फ ACC के प्रमुख नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में इंटीरियर मिनिस्टर भी हैं। ऐसे में दोनों देशों के तनावपूर्ण रिश्तों को देखते हुए भारतीय टीम के लिए यह कदम असहज और अनुचित माना गया। यानी, राजनीतिक और खेल का संगम इस बार ट्रॉफी लेने की राह में सबसे बड़ी बाधा बन गया। Asia Cup 2025 Trophy Controversy
टीम इंडिया ने तो साफ कहा कि वह मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेगी, लेकिन इसके बाद नकवी का व्यवहार BCCI के लिए सहन करना मुश्किल साबित हुआ। BCCI ने पहले ही निर्देश दे दिए थे कि अगर नकवी से ट्रॉफी नहीं ली जाती, तो इसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड के वाइस प्रेसीडेंट के माध्यम से टीम को सौंपा जाए। लेकिन ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो टूर्नामेंट के सबसे जिम्मेदार शख्स माने जाते हैं, ने किसी की बात न सुनते हुए ट्रॉफी अपने होटल में ही रख ली। इस कदम ने विवाद को और भड़का दिया और BCCI के धैर्य की परीक्षा ले डाली।
मोहसिन नकवी के इस विवादित रवैए ने BCCI को कड़े रुख़ अपनाने पर मजबूर कर दिया है। BCCI सेक्रेटरी देवजीत साइकिया ने हालांकि नकवी को सुधार का मौका दिया है और उम्मीद जताई है कि वह एशिया कप की ट्रॉफी जल्द से जल्द भारतीय टीम को लौटाएंगे। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो BCCI ने साफ कर दिया है कि इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साइकिया के मुताबिक, BCCI इस मामले को लेकर नवंबर में दुबई में होने वाली ICC की कॉन्फ्रेंस में औपचारिक विरोध दर्ज कराएगा और शिकायत करेगी। यानी मोहसिन नकवी के पास भारत को ट्रॉफी लौटाने के लिए अक्टूबर तक का समय बचा है, और इसके बाद BCCI कोई भी कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने धैर्य और रणनीति के साथ खेलते हुए 147 रनों का पीछा 20वें ओवर में 5 विकेट गंवाकर पूरा किया और खिताबी जीत अपने नाम कर ली। Asia Cup 2025 Trophy Controversy