यह तीन मैचों की सीरीज 14 सितंबर से शुरू होगी। दूसरा मुकाबला 17 सितंबर को और अंतिम मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मैच डे-नाइट फॉर्मेट में होंगे और भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। खास बात यह है कि ये सारे मैच चेन्नई के प्रसिद्ध एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेले जाएंगे ।
