Australia : आस्ट्रेलिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के मैच की धूम
भारत
RP Raghuvanshi
13 Aug 2025 03:50 PM
भारत
RP Raghuvanshi
13 Aug 2025 03:50 PM
आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के टी-20 क्रिकेट मैच की धूम पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने यह मुकाबला केवल 53 रन से जीता है। दक्षिण अफ्रीका की यह जीत छोटी नजर आ सकती है, किन्तु आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का यह मैच अनेक बड़े मानक स्थापित करने के साथ पूरा हुआ है। Australia VS South Africa
दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की चर्चा
दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट मैच की चर्चा कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया यह मैच गूगल पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस मैच में ट्रेंड करने का कारण भी खास है। इस मैच के द्वारा दुनिया के क्रिकेट के इतिहास में अनेक रिकार्ड कायम किए गए हैं। यही कारण है कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट मैच की चर्चा करने में जुटे हुए हैं।
मंगलवार को खेला गया मैच 53 रन से जीता अफ्रीका ने
आपको बता दें कि मंगलवार 12 अगस्त 2025 को आस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट का टी-20 मुकाबला बहुत जोरदार हुआ। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया की टीम को 53 रन से हराकर मैच अपनी झोली में डाल लिया। डार्विन में खेले गए इस टी-20 मैच में डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से दनादन अंदाज में 125 रनों की बौछार देखने को मिली।
यहां यह भी बताना जरूरी है कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस की नाबाद 125 रनों की पारी की बदौलत सात विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 165 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
ताश के पत्तों की तरह बिखर गई ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम
219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब हुई। ट्रेविस हेड के रूप में टीम को पहला झटका मार्करम ने दिया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद क्वेन मफाका ने कैमरन ग्रीन को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ नौ रन बना सके। इस दौरान कप्तान और सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर बड़ी पारी खेलने की कोशिश की। हालांकि, वह नाकाम रहे और 13 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, टिम डेविड ने एक बार फिर चमक बिखेरी।
उन्होंने 24 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 50 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 16, मिचेल ओन ने आठ, एलेक्स कैरी ने 26, बेन ड्वार्शिस ने 12, सीन अबॉट ने एक रन बनाया। वहीं, एडम जाम्पा खाता भी नहीं खोल पाए जबकि जोश हेजलवुड नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेन मफाका और कॉर्बिन बॉश ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी और पीटर को एक-एक सफलता मिली।
आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच के हीरो डेवाल्ड ब्रेविस रहे। ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया। ब्रेविस से कम गेंदों पर सिर्फ डेविड मिलर ने ही दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 शतक लगाया है। मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। इसके साथ ही ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के आठवें बल्लेबाज बने जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाया है। वह क्विंटन डिकॉक, फाफ डुप्लेसिस और मिलर की एलीट सूची में शामिल हो गए हैं।
आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच ऐसे बढ़ा आगे
आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच का संक्षिप्त विवरण यहां दिया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 57 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान एडेन मार्करम, रियान रिक्लेटन और लुहान ड्री प्रिटोरियस ने सस्ते में अपने विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। इसे एडम जांपा ने स्टब्स को आउट कर तोड़ा जो 31 रन बनाकर आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए स्टब्स और ब्रेविस के अलावा कोई अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। ब्रेविस अंत तक क्रीज पर टिके रहे जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल और बेन ड्वारशुइस ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड और एडम जांपा को एक-एक विकेट मिला। Australia VS South Africa