Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया, जीत के साथ WTC फाइनल में बनाई जगह
Ind Vs Aus 3Rd Test match
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:29 AM
Ind Vs Aus: इंदौर में खेले जाने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी के साथ भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त दिया है। पहले दो टेस्ट मैच में हार मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी किया है। इस सीरीज में 2-1 पर पहुंच गई है। इस हार के साथ टीम इंडिया (Indian Team) के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में परेशानी बढ़ गई है।
अगर भारत को WTC फाइनल में जगह बनानी है तो आखरी मुकाबले में जीत हासिल करना होगा। वहीं इस जीत से कंगारू टीम ने फाइनल में जगह बनाया है। सीरीज का आखरी टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।
Stock Market: शेयर बाजार में बढ़त के साथ हुई रौनक, सेंसेक्स ने 332 अंक की लगाई छलांग
भारतीय टीम (Ind Vs Aus) के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुना था। पूरी टीम 3 घंटे भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी और 33.2 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बनाकर 88 रन को लीड प्राप्त किया था। इसके बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। चेतेश्वर पुजारा (Pujara) के 59 रनों के अलावा किसी ने बड़ी पारी नहीं खेली। पूरी टीम दूसरी पारी में भी 163 रनों पर आउट हो गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया को मिला 76 रनों का लक्ष्य जो उसने एक विकेट खोकर बना लिया। ट्रेविस हेड ने नाबाद 49 और मार्नस लाबुशेन ने 28 रनों की शानदार पारी खेली।
मैच में नाथन लायन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट झटके। पहली पारी में उन्होंने तीन विकेट लिए थी वहीं दूसरी पारी में 8 विकेट लिया था। अलावा पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी की बात करें तो एक विकेट लेने वाले मैट कुहनेमैन ने अहम भूमिका निभाई। भारतीय बल्लेबाज इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।
भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को दी चुनौती
गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। पहली पारी में जडेजा ने 4 और उमेश व अश्विन ने 3-3 विकेट लिया था। दूसरी पारी में लक्ष्य काफी छोटा बनाया था। शुरुआत में दूसरी गेंद में अश्विन ने ख्वाजा को डक पर आउट किया था। इसके बाद हेड और लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
नागपुर में (Nagpur Test) पारी और 132 रन और इसके साथ दिल्ली में 6 विकेट से हार मिलने के बाद यहां इंदौर में 9 विकेट से जीतने के बाद सीरीज में वापसी किया। इस मैच में जीतकर जहां मेहमानों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाई तो दूसरी तरफ सीरीज में 1 मैच जीतकर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला 7 जून से 11 जून तक लंदन के ओवल में खेला जाना है।
अब दूसरी टीम की बात करें तो रेस भारत और श्रीलंका के बीच होने जा रहे हैं। टीम इंडिया को अपनी जगह बनाने के लिए आखरी मैच में जीत हासिल करना होगा।