नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL) फेज-2 में रविवार को दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया, जिसको आरसीबी ने 54 रन से जीत लिया। बैंगलोर ने 165/6 का स्कोर बनाया था। चेज कर रही मुंबई इंडियंस केवल 111 रन बनाकर 18.1 ओवर में आल आउट हो गई।
हर्षल ने ली शानदार हैट्रिक
बैंगलोर (BANGALORE) के तेज़ गेंदबाज हर्षल पटेल ने 17वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट लिए। पटेल ने हार्दिक पंड्या (3), किरोन पोलार्ड (7) और राहुल चाहर (0) का शिकार कर हैट्रिक (HATRICK) बनाई। हर्षल बैंगलोर के लिए हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। वहीं (IPL) आईपीएल के इतिहास में यह 20वी हैट्रिक है।
मुंबई बढ़िया शुरुआत के बाद भी हुई असफल
टारगेट का पीछा करने आए मुंबई के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे। युजवेंद्र चहल ने डी कॉक (24) को आउट कर मैच में बैंगलोर (BANGALORE) की वापसी करवाई। आईपीएल में चहल ने डी काॅक को 5 बार पवेलियन भेजा है। इसके बाद मैक्सवेल ने कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) (43) को आउट कर दिया। अगले बल्लेबाज ईशान किशन भी 9 रन बनाकर चहल की गेंद पर आउट हो गए। मुंबई के अगले बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव (8), क्रुणाल पंड्या (5), हार्दिक पंड्या (3) और किरोन पोलार्ड (7) रन बनाकर टीम को संकट से नहीं निकाल सके।