नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) फेज-2 में आज का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हुआ। मैच की शुरुआत में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों के खेल में 164/7 का स्कोर बनाया। चेज कर रही पंजाब ये स्कोर नहीं बना पाई और 6 रन से मैच हार गई। पंजाब का स्कोर 158/6 रहा।
पंजाब के बल्लेबाजों का नहीं चला जादू
चेज कर रहे पंजाब के ओपनर्स केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी (PARTNERSHIP) जोड़ी। पंजाब का पहला विकेट के एल राहुल के रुप में गिरा। राहुल 35 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हो गए। निकोलस पूरन 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं मयंक अग्रवाल 42 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। आइडेन मरक्रम 20 रन और शाहरुख खान 16 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
बैंगलोर के बल्लेबाजों ने किया कमाल
पहले बल्लेबाजी करने आए ओपनर देवदत्त पडिकल और कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी बनाई। बैंगलोर के कप्तान कोहली 25 रन बनाकर आउट हो गए। देवदत्त पडिकल 40 रन बनाकर आउट हो गए। बैंगलोर के बल्लेबाज मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर 57 रन की शानदार पारी खेली। वहीं ए बी डिविलियर्स 23 रन बनाकर आउट हो गए।
जीत के साथ बैंगलोर ने प्लआफ में बनाई जगह
यह मैच जीतने के बाद बैंगलोर ने प्लेआफ (PLAY OFF) में जगह पक्की कर ली है। बैंगलोर के 16 अंक हो चुके हैं। उन्होंने 12 मैच खेले हैं जिसमें 16 अंक हासिल कर चुके हैं। वहीं पंजाब हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में पंजाब पाँचवे स्थान पर पहुंच गई है औऱ उनका प्लेआफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है।