World Cup 2023: बांग्लादेश ने जीता मुकाबला, श्रीलंका को 3 विकेट से हराया
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:05 AM
World Cup 2023: बांग्लादेश ने श्रीलंका पर वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल करने में कामयाब हुई है। टीम ने सोमवार को श्रीलंकाई टीम को 3 विकेट से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया गया। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करने के दौरान 49.3 ओवर में 279 रन पर ऑलआउट हो गई। 280 रन का टारगेट बांग्लादेश ने 41.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल किया था।
कप्तान शाकिब अल हसन (World Cup 2023) ने 82 और नजमुल हसन शांतो ने 90 रन की शानदार पारी खेली। दोनों ने शानदार साझेदारी करते हुए 149 बॉल पर 169 रन की साझेदारी बनाया था।इस जीत से टीम वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट्स टेबल के 7वें नंबर पर आ गई है, जबकि श्रीलंका 8 नंबर पर पहुंचने में कामयाब रही।
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की आशा
बांग्लादेश को 60 बॉल पर 12 रन की जरूरत थी। टीम ने महज 7 बॉल पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले। इस बीच टीम ने एक विकेट भी गंवाया। तौहीद हृदॉय 15 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
बांग्लादेश टीम का 40 ओवर के बाद टीम का स्कोर 268/6 पर पहुंच गया। 11वें से 40 ओवर के बीच में कप्तान शाकिब अल हसन (82 रन) और नजमुल हसन शांतो (90 रन) ने अर्धशतक बनाया था। दोनों के बीच 169 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने बांग्लादेश को रन चेज में बनाए रखने में कामयाब रहे
श्रीलंका के गेंदबाजों ने किया कमाल
मिडिल ओवर के आखिरी फेज में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने 4 विकेट निकालकर श्रीलंका की वापसी कराई। एंजलो मैथ्यूज ने 31वें ओवर में शाकिब और 33वें ओवर में शांतो का विकेट लिया था। फिर दिलशान मदुशंका ने मुशफिकुर रहीम और महीश तीक्षणा ने मेहदी हसन मिराज को चलता कर दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह रियाद, तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और तंजीम हसन।