
भारत ने एशिया कप 2025 जीतकर एशियाई क्रिकेट पर अपना परचम तो लहरा दिया, लेकिन उसकी चमचमाती ट्रॉफी अब भी बोर्ड के हाथों से कोसों दूर है। दुबई में फाइनल खेले हुए एक महीना बीत चुका है, पर कप अब तक मुंबई नहीं पहुंचा और इसी ने बीसीसीआई की बेचैनी बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड ने एसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को साफ संदेश भेजा है कि अगर ट्रॉफी अगले दो दिनों में नहीं आई, तो इसका अंजाम ‘हल्का’ नहीं होगा। बीसीसीआई अब कूटनीतिक नहीं, कड़ा कदम उठाने के मूड में है। Asia Cup Trophy Controversy
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दो टूक कहा है कि अगर ट्रॉफी जल्द भारत नहीं पहुंची तो 4 नवंबर से दुबई में होने वाली आईसीसी की अहम बैठक में यह मुद्दा पूरे जोर-शोर से उठाया जाएगा। यह केवल एक ट्रॉफी का मामला नहीं, बल्कि भारत के सम्मान का सवाल बन चुका है। दरअसल, दुबई फाइनल में भारत ने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से मात देकर एशिया कप अपने नाम किया था। लेकिन समारोह के दौरान भारत-पाक के तनावपूर्ण रिश्तों का असर मैदान तक दिखा — जब सूर्यकुमार यादव ने एसीसी और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। नकवी ट्रॉफी लेकर स्टेडियम से रवाना हो गए और तब से यह कप विवादों में फंसा पड़ा है। Asia Cup Trophy Controversy
दुबई फाइनल में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप जीता था। लेकिन मैच के बाद हुए पुरस्कार समारोह में विवाद उस वक्त गहरा गया जब भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद नकवी ट्रॉफी लेकर स्टेडियम से बाहर चले गए — और तब से वह ट्रॉफी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कब्जे में है। अब बीसीसीआई इस मामले को ‘छोटी बात’ नहीं मान रहा। सैकिया ने दो टूक कहा है कि अगर ट्रॉफी जल्द नहीं सौंपी गई तो भारत आईसीसी फोरम पर औपचारिक शिकायत दर्ज करेगा। Asia Cup Trophy Controversy
उन्होंने कहा- “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावना से जुड़ा सवाल है। ट्रॉफी भारत जरूर लौटेगी बस वक्त तय नहीं है।” सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान बोर्ड और एसीसी अब दबाव में हैं क्योंकि बीसीसीआई का रुख इस बार बेहद सख्त है। अगर ट्रॉफी सौंपने में और देरी होती है तो यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। Asia Cup Trophy Controversy