विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में सबसे बड़ी खबर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी रही, जिससे टीम को मजबूती मिली है।

Indian Cricket team : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में सबसे बड़ी खबर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी रही, जिससे टीम को मजबूती मिली है। वहीं चयनकर्ताओं ने संतुलन और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, जिसमें कुछ हालिया फॉर्म में चल रहे नाम भी शामिल हैं। Indian Cricket team
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है, जो चयन का सबसे चर्चित फैसला माना जा रहा है। वहीं अफगानिस्तान सीरीज में डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव को भी इंग्लैंड दौरे के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी टीम से बाहर रखा गया है।दूसरी ओर, अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी ने टीम बैलेंस को मजबूत किया है। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की वापसी से टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन और मजबूत हुआ है। हालांकि हार्दिक पांड्या अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते ऑलराउंडर जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा नीतीश कुमार रेड्डी पर रहेगा। सूत्रों के मुताबिक विराट कोहली की फिटनेस पर भी नजर रखी जाएगी। उन्हें स्क्वॉड में अंतिम रूप से शामिल होने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, जो इंग्लैंड में भी कराया जा सकता है। Indian Cricket team
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार। Indian Cricket team
पहला वनडे: 14 जुलाई – एजबेस्टन
दूसरा वनडे: 16 जुलाई – कार्डिफ
तीसरा वनडे: 19 जुलाई – लॉर्ड्स, लंदन Indian Cricket team
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा। Indian Cricket team
विज्ञापन