विज्ञापन
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के बीच खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए सख्त अनुशासनात्मक नियम लागू कर दिए हैं। हाल के दिनों में सामने आई कुछ घटनाओं के बाद बोर्ड अब किसी भी तरह की लापरवाही या विवाद को लेकर बिल्कुल भी नरमी बरतने के मूड में नहीं है।

IPL 2026 : बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के बीच खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए सख्त अनुशासनात्मक नियम लागू कर दिए हैं। हाल के दिनों में सामने आई कुछ घटनाओं के बाद बोर्ड अब किसी भी तरह की लापरवाही या विवाद को लेकर बिल्कुल भी नरमी बरतने के मूड में नहीं है। इसी कड़ी में BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को 8 पन्नों की नई गाइडलाइन जारी करते हुए साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट की छवि और खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने टीमों को भेजे गए निर्देश में कहा है कि हालिया घटनाओं ने लीग की प्रतिष्ठा को प्रभावित किया है, इसलिए अब खिलाड़ियों की गतिविधियों पर पहले से ज्यादा निगरानी रखी जाएगी। बोर्ड की नई एडवाइजरी में सबसे ज्यादा जोर “हनी ट्रैप” और सुरक्षा खतरों को लेकर दिया गया है। IPL 2026
आईपीएल 2026 के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट यानी वेपिंग से जुड़े विवाद के बाद BCCI ने जीरो टॉलरेंस नीति लागू कर दी है। बोर्ड ने साफ कहा है कि टूर्नामेंट से जुड़े किसी भी होटल, स्टेडियम, ड्रेसिंग रूम या टीम एरिया में वेपिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इतना ही नहीं, प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन को लेकर भी कड़ा संदेश दिया गया है। BCCI ने सभी टीमों को चेतावनी दी है कि अगर कोई खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। फ्रेंचाइजियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को इन नियमों की जानकारी अनिवार्य रूप से दें। IPL 2026
इस बार BCCI की नई गाइडलाइन सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है। टीम मालिकों और फ्रेंचाइजी अधिकारियों के लिए भी सख्त प्रोटोकॉल तय किए गए हैं। बोर्ड ने मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ अनावश्यक संपर्क, मैदान पर बातचीत और ड्रेसिंग रूम में आवाजाही को सीमित कर दिया है। अब टीम मालिक मैच के दौरान डगआउट, ड्रेसिंग रूम या प्लेइंग एरिया में खिलाड़ियों के साथ सीधे संपर्क में नहीं आ सकेंगे। BCCI का मानना है कि इससे खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव और अनावश्यक हस्तक्षेप को रोका जा सकेगा। IPL 2026
BCCI ने साफ कर दिया है कि नई गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिलेगी। नियम तोड़ने पर कारण बताओ नोटिस, भारी जुर्माना, मौजूदा सीजन या अगले सीजन से निलंबन जैसी कार्रवाई की जा सकती है। गंभीर मामलों में पुलिस जांच भी कराई जा सकती है। बोर्ड ने टीम मैनेजर्स को निर्देश दिया है कि 48 घंटे के भीतर सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को नई गाइडलाइन की जानकारी देकर उनसे लिखित सहमति ली जाए। साथ ही BCCI समय-समय पर टीमों का ऑडिट और निरीक्षण भी करेगा, ताकि IPL की छवि, खिलाड़ियों की सुरक्षा और टूर्नामेंट की गरिमा पूरी तरह बरकरार रह सके। IPL 2026
विज्ञापन
विज्ञापन