पुरुष, महिला और जूनियर स्तर पर भारतीय टीमों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। अब इन ऐतिहासिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने का फैसला किया है।

Indian cricket team : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने सुनहरे दौर से गुजर रहा है। बीते कुछ महीनों में टीम इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के कई बड़े टूर्नामेंटों में शानदार सफलता हासिल की है। पुरुष, महिला और जूनियर स्तर पर भारतीय टीमों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। अब इन ऐतिहासिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने का फैसला किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 15 मार्च को नई दिल्ली में अपने प्रतिष्ठित ‘NAMAN Awards’ का आयोजन करेगा। इस सम्मान समारोह के लिए राजधानी में एयरपोर्ट के नजदीक एक लग्जरी फाइव स्टार होटल को चुना गया है। इसके पीछे बोर्ड की साफ रणनीति है कि समारोह में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को सफर के दौरान कम से कम दिक्कत हो। चूंकि सम्मान समारोह के बाद कई क्रिकेटरों को सीधे अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ना है, इसलिए स्थान का चयन पूरी सुविधा और बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखकर किया गया है।
इस समारोह में भारत की उन पांच टीमों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने हाल के समय में ICC टूर्नामेंट जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इनमें पुरुष और महिला सीनियर टीमों से लेकर जूनियर टीमों तक के खिलाड़ी शामिल होंगे। यह आयोजन भारतीय क्रिकेट की सामूहिक सफलता का उत्सव माना जा रहा है।
जिन टीमों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें शामिल हैं:
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस समारोह को भारतीय क्रिकेट के चैंपियंस का बड़ा मिलन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड हाल के वर्षों में ICC खिताब जीतने वाली सभी भारतीय टीमों को उनके कोचिंग स्टाफ के साथ आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की सामूहिक उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना भी है। इस विशेष समारोह में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिन्होंने भारत की बड़ी जीतों में अहम योगदान दिया है। यदि उनका कार्यक्रम अनुकूल रहा, तो फैंस उन्हें एक बार फिर साथ देख सकते हैं। इसके अलावा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी भी इस समारोह की रौनक बढ़ा सकती है।
केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि विभिन्न विजेता टीमों के कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी इस आयोजन में सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई का मानना है कि किसी भी बड़ी सफलता के पीछे खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग और बैकअप टीम की भी अहम भूमिका होती है। गौरतलब है कि बीसीसीआई इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान कर चुका है। ऐसे में यह समारोह भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों को औपचारिक मान्यता देने वाला एक और बड़ा अवसर बनने जा रहा है। Indian cricket team