BCCI का बड़ा कदम: ICC मीटिंग में मोहसिन नकवी के खिलाफ शिकायत करेगा भारतीय क्रिकेट बोर्ड
भारत
RP Raghuvanshi
22 Oct 2025 05:56 PM
भारत
RP Raghuvanshi
22 Oct 2025 05:56 PM
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में शिकायत करने का फैसला किया है। ये विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय टीम ने एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद नकवी ने ट्रॉफी अपने पास रख ली थी। Sports News
ट्रॉफी के लिए BCCI ने मोहसिन की पेशकश को किया अस्वीकार"
भारतीय टीम, जिसने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को लगातार तीन मैचों में हराकर खिताब जीता था, ट्रॉफी पाने के लिए काफी समय तक इंतजार करती रही। हालांकि, मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों या अधिकारियों से दुबई में स्थित एसीसी के ऑफिस से ट्रॉफी लेने की बात कही, जिसे BCCI ने अस्वीकार कर दिया।
BCCI के एक सूत्र ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, "हम इस मुद्दे को ICC की बोर्ड मीटिंग में उठाएंगे, क्योंकि हम मोहसिन नकवी के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।" इससे पहले, BCCI ने नकवी को एक आधिकारिक ईमेल भेजकर ट्रॉफी को जल्द से जल्द भारत को सौंपने का अनुरोध किया था, लेकिन नकवी की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई।
"ICC मीटिंग में होगा एशिया कप ट्रॉफी पर विवाद का समाधान?"
अब यह देखना होगा कि ICC की बोर्ड मीटिंग में इस मुद्दे पर क्या कदम उठाए जाते हैं, और क्या किसी समाधान तक पहुंचा जाता है। BCCI का कहना है कि भारतीय टीम ने एशिया कप जीता है, और ट्रॉफी उन्हें दी जानी चाहिए, न कि उसे विवादों में घसीटा जाए। यह मामला आईसीसी और एसीसी के भीतर आने वाले समय में एक बड़ा विवाद बन सकता है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा हुआ है।