IPL News:रोमांचक मैच में बैंगलुरु ने दिल्ली को 7 विकेट से दी शिकस्त
भारत
चेतना मंच
09 Oct 2021 12:09 AM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) 2021 में शुक्रवार को लीग का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच हुआ। दिल्ली ने 20 ओवर में 164/5 का स्कोर बनाया। आरसीबी ने इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को आखिरी गेंद पर हराकर 7 विकेट से जीत हासिल की है। मैच के आखिर तक आरसीबी को 5 रनों की जरूरत थी और श्रीकर भरत ने छक्का लगाकर टीम को बेहतरीन जीत दिलाई।
टारगेट (TARGET) का पीछा करने उतरी आरसीबी (RCB) की खराब शुरुआत हुई। पहले ओवर की 5वीं गेंद पर देवदत्त पडिक्कल शून्य पर आउट हो गए। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर कैप्टन कोहली (4) आउट हो गए। दिल्ली का तीसरा विकेट डिविलियर्स (26) के रुप में गिरा।
दिल्ली-चेन्नई के बीच होगा पहला क्वालीफायर
बेंगलुरु को टॉप-2 में फिनिश करने के लिए जीतकर बैटिंग (BATTING) और दिल्ली को लगभग 163 रनों से हराना था, लेकिन टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी जिसके हिसाब से टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।