IPL 2022: बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, इस मुकाबले को जीतकर लगाई हैट्रिक
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:16 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:16 AM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) में शनिवार को दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर मैच पर कब्जा किया है। आरसीबी को 152 का टारगेट मिल गया था, जिसे टीम ने काफी आसानी से 19वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया था। अनकैप्ड अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 66 रन बना लिया था।
5 बार IPL जीतने वाली मुंबई इंडियंस (IPL 2022) की इस टूर्नामेंट में ये लगातार चौथी बार हार मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स भी मौजूदा सीजन में लगातार चार मैच हार चुकी है जिससे उनके प्रदर्शन पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है। वहीं, आरसीबी ने लगातार तीसरा मैच जीत लिया है।
इससे पहले टॉस हारने के बाद बैटिंग कर रही मुंबई ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 151 रन ही बना पाई। सूर्यकुमार यादव (68) ने सबसे अधिक रन बनाए RCB की तरफ से वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किया था।
मुंबई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद बैटिंग करते हुए पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोने के बाद49 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिया था। दोनों खिलाड़ियों ने पावर प्ले में 7 चौके और एक छक्का लगाया था
मुंबई इस मैच में केवल दो विदेशी खिलाड़ियों (कीरोन पोलार्ड और डेवाल्ड ब्रेविस) के साथ खेल रही थी। आईपीएल में ये केवल तीसरा मौका था,जब कोई टीम 2 विदेशी प्लेयर्स के साथ खेल रही थी। 2011 में KKR ने CSK के खिलाफ (इयोन मॉर्गन और जैक कैलिस) को मौका दिया गया था, जबकि 2022 में DC ने MI के खिलाफ (टिम सिफर्ट और रोवमैन पॉवेल) को मौका दिया था।